Categories: बलिया

बलिया- रिश्वत के आरोप को लेखपाल ने बताया निराधार, DM के आदेश पर होगी जांच

बलिया। बैरिया में एक लेखपाल पर रिश्वत लेने का आरोप लगने पर जिलाधिकारी ने गंभीरता दिखाई है। मामले में उन्होंने एसडीएम से तत्काल इस संदर्भ में जांच कराकर उचित कार्रवाई का निर्देश दिया है। और एसडीएम अत्रेश मिश्रा ने इसकी जांच नायब तहसीलदार को सौंपी है। हालांकि मामले में लेखपाल ने अपनी सफाई दी है। और सभी आरोपों को निराधार बताया है।

लेखपाल पर राजस्व विभाग के दस्तावेजों में मृतक के स्थान पर उनके वारिसों का नाम दर्ज करने के बदले 5 पांच हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। मामला सोनबरसा ग्राम पंचायत अंतर्गत टोला सेवकराय का है। जहाँ के निवासी सतीशचंद्र सिंह ने जिलाधिकारी से शिकायत की है कि क्षेत्रीय लेखपाल आकाश सिंह वरासत के बदले पांच हजार रुपये मांग रहे हैं। पैसा नहीं देने पर उनका वरासत नहीं कर रहे है। जिलाधिकारी ने इस प्रकरण में कार्रवाई का निर्देश दिया है।

वहीं लेखपाल आकाश सिंह ने रिश्वत मांगने के आरोप को निराधार बताते हुए कहा कि विवादित मामले में बिना किसी सक्षम अधिकारी के आदेश के वरासत कराना चाह रहे हैं। खतौनी में उनके बड़े पिताजी का नाम रामनरायण दर्ज है जबकि जो प्रमाण पत्र दे रहे हैं उसमें नारायण दर्ज है। इस रिपोर्ट को मैंने राजस्व विभाग के पोर्टल पर पहले ही डाल दिया है।

Ritu Shahu

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago