Categories: बलिया

बलिया में अब बनेंगे भूसा बैंक, खरीदारी के लिए टेंडर भी होगा जारी

बलिया में गोवंश के लिए सरकार नेक पहल करने जा रही है। जहाँ ब्लॉकवार पंचायत स्तर पर भूसा बैंक बनाने की योजना बनाई गई है। ताकि निराश्रित गोवंशों के लिए स्थापित गो-आश्रय केंद्रों में चारे की कमी की समस्या दूर किया जा सके। सरकार की योजना के तहत अधिकारी किसानों से भूसा दान करने की अपील करेंगे। इसके अलावा भूसा खरीदा भी जाएगा। भूसा खरीदी के लिए टेंडर भी जारी किया जाएगा।

जिले में 28 गो-आश्रय केंद्र – पशुपालन निदेशालय के निर्देश पर विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया है। साथ ही पशुपालन विभाग भूसा खरीदने के लिए टेंडर भी निकालेगा। इस प्रक्रिया के तहत सालभर के लिए भूसा का भंडारण किया जाएगा। ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जाएगा। सरकारी आंकड़ों में जनपद में 28 गोआश्रय केंद्र संचालित हो रहे हैं। जिगिरसड़ और बछईपुर में दो वृहद गो आश्रय केंद्र स्थापित हैं। साथ ही 16 अस्थायी केंद्र बनाए गए हैं। नगर पालिका और नगर पंचायत स्तर पर पशु आश्रय स्थल का इंतजाम किया है।

अधिकारी भूसा दान करने की करेंगे अपील– लगभग 1500 निराश्रित पशु वर्तमान समय में मौजूद हैं। इस समय सरकार की ओर से एक गोवंश के भरण-पोषण के लिए प्रतिदिन 30 रुपये दिये जाते हैं। भूसा बैंक के लिए पंचायत स्तर पर भवन चन्हित करने के लिए ग्राम प्रधानों को जिम्मेदारी दी जाएगी। इसकी देखरेख भी वहीं करेंगे। अधिकारियों के साथ वे भी स्वैच्छिक भूसा दान के लिए किसानों और ग्रामीणों से बातचीत करेंगे।

पुआल से भरता गोवंश का पेट- भूसा बैंक की स्थापना से पशुओं का पूरे साल पेट भरेगा। वैसे अब तक जाड़े के दिनों में पशु आश्रय स्थलों में मवेशियों को पुआल की कुट्टी से पेट भरना पड़ता है। भूसा खत्म होने के बाद महंगाई के चलते खरीदा नहीं जाता। ऐसे में सस्ता पुआल ही उन्हें नसीब हो पाता है। अगर सही मायनों में भूसा बैंक काम करने लगा तो पशुओं को सालभर भूसा नसीब हो सकेगा।

वहीं इस सम्बंध में सीवीओ संजय श्रीवास्तव का कहना है कि गो-आश्रय केंद्रों में चारे की कमी दूर करने के लिए शासन की मंशा के अनुरूप कार्य योजना तैयार की गई है। ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों से बातचीत की जा रही है। साथ ही ई-टेंडरिग की प्रक्रिया भी हो रही है। इस कवायद से गोशालाओं में भरपूर भूसा उपलब्ध होगा।

Ritu Shahu

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

6 days ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

1 week ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago

CBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान

गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…

2 weeks ago