Categories: बलिया

बलिया के नौजवान का एमडी मेडिसिन में सिलेक्शन, नगर में खुशी की लहर

बलिया जिले के एक औऱ छात्र ने अपने करियर में सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। जनपद के बेल्थरारोड नगर के उमरगंज मोहल्ला निवासी डॉ. मोहम्मद कमरे आजम पुत्र डॉ असगर अली का एमडी मेडिसिन में चयन हो गया है। जिससे नगर में खुशी की लहर है। वहीं मोहम्मद कमरे ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता, पिता, भाई और गुरुजनों को दिया है।

बता दें डॉ. मोहम्मद कमरे आजम ने साल 2017 में जामिया हमदर्द मेडिकल कॉलेज नई दिल्ली से एमबीबीएस किया और वर्तमान में वह नई दिल्ली के तिलक नगर में मेडिकल ऑफिसर के रूप में तैनात थे। बेल्थरारोड के नेशनल पब्लिक स्कूल से 2008 में हाई स्कूल और ज्ञान कुंज स्कूल से 2010 में इंटरमीडिएट प्रथम श्रेणी से पास करने वाले डॉ मो. कमरे आजम ने बाद में बीएचयू वाराणसी में बीएससी में दाखिला लिया इस दौरान उन्होंने पीएमटी के लिए भी तैयारी शुरू कर दी।

2012 में पीएमटी की परीक्षा पास कर उन्होंने जामिया हमदर्द दिल्ली में एमबीबीएस में दाखिला लिया। साल 2017 में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद वहीं जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर के रूप में कार्यरत रहे। इसी के साथ उन्होंने एमडी की तैयारी भी जारी रखी। एमडी परीक्षा की तैयारी में जुटे डॉ मोहम्मद कमरे आजम ने तीन साल में एक बार होने वाली इएसआई (इम्प्लाई स्टेट इंश्योरेंस) प्रतियोगी परीक्षा में 26 दिसंबर 18 को भाग लिया। जिसमें क्वालीफाई करने के बाद उनकी तिलक नगर नई दिल्ली में मेडिकल ऑफिसर के रूप में तैनाती हुई थी।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago