सीयर सीएचसी विवाद थमा- बंद कमरे में हुआ समझौता, सोमवार से चलेगी ओपीडी

बलिया। उभांव इंस्पेक्टर ज्ञानेश्वर मिश्रा और चिकित्सकों के बीच हुआ विवाद अब थम गया है। जानकारी के मुताबिक इंस्पेक्टर ज्ञानेश्वर मिश्रा और चिकित्सकों के बीच ग़लतफ़हमी अब दूर हो गई है। जिसके बाद चिकित्सक कल यानी सोमवार से काम पर लौट रहे हैं। आपको बता दे कि कल चिकित्सकों को समझाने के लिए एसडीएम व सीओ भी अस्पताल पहुंचे थे लेकिन चिकित्सक नहीं माने। जिसके बाद रविवार को सीएमओ बलिया डाक्टर तन्मय कक्कड़, एसडीएम सर्वेश यादव की मौजूदगी में बन्द कमरे में समझौता हो गया।

बंद कमरे में हुआ समझौता– सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर के चिकित्सकों व उभांव थाने के कोतवाल से हुए विवाद का आज रविवार को बन्द कमरे में समझौता हो गया। सीएमओ कक्कड़ ने बताया कि मैंने प्रभारी चिकित्साधिकारी डाक्टर साजिद हुसैन व उभांव थाने के कोतवाल ज्ञानेश्वर मिश्र की बात सुनी और जनहित को देखते हुए सम्मानजनक समझौता हो गया। कहा कि अस्पताल को पुलिस सहायता भी मिलेगी और ओपीडी व कोरोनारोधी वैक्सिन भी लगेगा।

अब विवाद कोई नही रह गया, इसके साथ ही सुचारू रूप से काम जनहित में चलेगा। समझौता वार्ता संपन्न कराने के बाद सीएमओ कक्कड़ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अस्पताल की ओपीडी, दवा स्टोर, रोगी वार्ड, ऑक्सीजन आपूर्ति की व्यवस्था का विधिवत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएमओ के साथ अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिनंदन प्रसाद भी मौजूद थे।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago