लाठीबाज SDM ने गुपचुप तरीके से पूर्व विधायक समेत कईयों पर दर्ज कराया मुकदमा

बेल्थरारोड डेस्क : पूर्व विधायक गोरख पासवान सहित पांच लोगों के खिलाफ नामजद और अज्ञात के खिलाफ उभाव पुलिस ने लॉकडाउन उल्लंघन का मामला दर्ज किया है. दिलचस्प बात यह है कि इस मुक़दमे की जानकारी पूर्व सपा विधायक को जानकारी तीन दिन के बाद मिली है. दरअसल गोरख पासवान तीन दिन पहले लोगों की तमाम समस्याओं को लेकर एसडीएम से मिलने पहुंचे थे और इस दौरान उन्होंने उन्हें राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा था.

बड़ी बात यह रही कि बेल्थरारोड के तत्कालीन एसडीएम अशोक चौधरी ने तब गोरख पासवान से ज्ञापन लिया और इसके साथ ही उन्होंने नेताओं से अपने कार्यालय में आधा घंटा बात चीत भी की और चाय भी पिलाई. तब तक सब कुछ ठीक था. लेकिन बाद इसके एसडीएम अशोक चौधरी मास्क को लेकर जनता पर लाठी बरसा कर अचानक से चर्चा में आ गए. हर तरह उनके खिलाफ एक्शन लेने की मांग होने लगी.

पूरे देश में उनका वीडियो वायरल हो गया था. इसी बीच गुपचुप तरीके से प्रशासन की तरफ से सपा नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया. पुलिस ने मामले में भादवि की धारा 188, 269 व 3 महामारी अधिनियम के तहत पूर्व विधायक गोरख पासवान, पूर्व जिलाध्यक्ष आद्याशंकर यादव के अलावा विधानसभा अध्यक्ष इरफान अहमद, सपा नेता रामशरण व विरेंद्र समेत करीब 15-20 अज्ञात सपा कार्यकर्ताओं को मुजरिम बनाया है.

वहीँ इसकी खबर होने के बाद सपा कार्यकर्ताओं में काफी नाराज़गी है और प्रशासन की इस कार्यवाही को सपा ने लोकतंत्र की हत्या बताया है. वहीँ अपने खिलाफ मामला दर्ज होने की खबर होने के बाद गोरख पासवान का भी बयान आया है. उन्होंने कहा है कि देश में दोहरा कानून व दोहरे चरित्र वाला यूपी की एकलौती योगी सरकार है. उन्होंने कहा है कि लोकतांत्रिक तरीके से उठाने पर फर्जी मुकदमें दर्ज किए जा रहे हैं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago