मणिमंजरी को इंसाफ दिलाने की मांग, ट्वीटर पर टॉप ट्रेंड में शामिल हुआ #JusticeForManiManjariRai

बलिया डेस्क : मनियर नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी मणि मंजरी को इंसाफ दिलाने की आवाज़ थमी नहीं है. हालाँकि इस मामले में अब डेढ़ महीने बीत चुके हैं लेकिन अभी तक महज़ एक आरोपी ड्राइवर को ही पुलिस गिरफ्तार कर पाई है. वहीँ बाकी के आरोपी नगर पंचायत के चेयरमैन भीम गुप्ता और सिकंदरपुर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी संजय राय ने इला हाबाद हाई कोर्ट की शरण में चले गए हैं.

आरोपियों ने हाईकोर्ट में एंटीसि पेटरी बेल के लिए अर्जी दी है. इस बीच अब बीते कल आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए ट्विटर पर तीन घण्टे का कैम्पेन चलाया गया हैशटैग #JusticeForManiManjariRai के साथ और लोगों से इसमें शामिल होकर मणि मंजरी को इंसाफ दिलाने की आवाज़ उठाने की मांग की गयी.

बड़ी बात यह रही कि अभियान को ट्विटर पर देश भर से समर्थन मिला और देखते ही देखते महज़ कुछ ही समय में हैशटैग छठवें नम्बर पर ट्रेंड करने लगा. इसमें शामिल लोगों ने इस दौरान यूपी की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा. लोगों ने आवाज़ उठाई कि जब इस सरकार में पी सी एस अधिकारी तक सुरक्षित नहीं हैं तो फिर आम आदमी की क्या औकात है. बहरहाल, आपको बता दें कि इस मामले में पी सी एस अधिकारी मणि मंजरी के भाई ने मामला दर्ज करवाया है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 day ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 day ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 day ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 day ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 day ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 day ago