बलिया। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाता बनाने का कार्य गति पकड़ने लगा है। स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान के क्रम में आज 3 अक्टूबर 2021 को डोर टू डोर अभियान के द्वारा एसडीएम सदर बलिया जुनैद अहमद ने लोगों के घर जा जाकर उन्हें मतदान के बारे में जागरूक किया। साथ ही उन्होंने लोगों का पंजीकरण भी करवाया।
जिन मतदाताओं की उम्र 18 वर्ष से अधिक हो चुकी है उन्हें अपना नाम मतदाता लिस्ट में जुड़वाने के लिए कहा। उन्होंने लोगों को बताया कि मतदान करना उनका संवैधानिक अधिकार है ।सरकार अपने नागरिकों के लिए अच्छा काम करती है। उन्होंने कहा कि मतदाता जितना अच्छा होगा सरकार भी उतनी अच्छी बनेगी ।
अतः लोग ऊंच-नीच, जात पात,धर्म,लिंग से ऊपर उठकर मतदान करें।मतदान के माध्यम से हम न केवल अपने देश और समाज का बल्कि स्वयं का भी भला करते हैं। अतः उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में अपना नाम मतदाता लिस्ट में पंजीकरण करवाने तथा मतदान करने का आग्रह किया।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…