बिल्थरारोड। हम अक्सर त्योहार के मौके पर अपने परिवार और करीबी रिश्तेदारों के साथ अपनी खुशिया बांटते हैं लेकिन हमारे समाज में कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनके पास ना तो रहने के लिए घर हैं और ना हीं त्योहार मनाने के लिए पैसे। लेकिन इंस्पेक्टर उभांव अविनाश कुमार सिंह और सीयर पुलिस चौकी प्रभारी सूरज सिंह ने अपनी दरिया दिली दिखाते हुए दीपावली के पर्व पर बुधवार शाम को जिला पंचायत डाकबंगला के समीप झोपड़ी डालकर जीवन यापन करने वाले निराश्रित , गरीब दो दर्जन बच्चे, बच्चियो को मिठाई, दीया, मोमबत्ती, और पटाका वितरित किया उनके लिए त्योहार को खुशनुमा बना दिया मिठाई पाकर निराश्रित बच्चे, महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान आ गयी।
इंस्पेक्टर उभांव व चौकी इंचार्ज सीयर द्वारा इस तरह का नेक कार्य करने की चहुओर चर्चा है हर तरफ उनकी तारीफ़ के कसीदे पढ़े जा रहें हैं। वर्दी का यह रूप काबिले तारीफ़ हैं हमारे समाज को ऐसे पुलिस वालों की सख़्त ज़रूरत हैं जो जूर्म रोकने के साथ-साथ समाज को इंसानियत का पाठ पढ़ाने का काम करते हैं
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…