बलिया के रहने वाले उपजिलाधिकारी की कोरोना से मौत, पंचायत चुनाव की ड्यूटी से लौटे थे

बलिया : बलिया जिले के मूल निवासी बदायूं के सहसवान तहसील में उपजिलाधिकारी के पद पर तैनात किशोर गुप्ता का गुरुवार को बरेली के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया. कोरोना संक्रमण से पीड़ित रहे गुप्ता करीब 60 साल के थे.

जिलाधिकारी दीपा रंजन ने बताया कि किशोर गुप्ता सहसवान तहसील में उपजिलाधिकारी के पद पर तैनात थे. पंचायत चुनाव के दौरान वह कोविड से संक्रमित हो गए थे और उनका बरेली के राम मूर्ति स्मारक मेडिकल कॉलेज में उपचार किया जा रहा था. देर रात उन्हें सांस लेने में काफी परेशानी हुई और आज सुबह पांच बजे उनका निधन हो गया.

उप जिलाधकारी किशोर गुप्ता के निधन पर तहसील स्टाफ और अधिवक्ताओं ने शोक व्यक्त किया है. गुप्ता आगामी 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले थे.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago