Categories: featured

फेफना में एसडीएम ने धान की क्रॉप कटिंग कराई, पैदावार का हुआ सटीक आकलन

फेफना (बलिया)। रविवार दोपहर उपजिलाधिकारी तिमराज सिंह ने फेफना गांव पहुंचकर धान की पैदावार का वास्तविक आकलन कराने के लिए क्रॉप कटिंग प्रक्रिया संपन्न कराई। उन्होंने खेत में किसानों की मौजूदगी में 10×10×10 के त्रिभुजाकार क्षेत्र (एक डिसमिल) में धान कटवाया और मौके पर ही उसका वजन कराकर आंकड़े दर्ज कराए।

 

एसडीएम सिंह के साथ कानूनगो विष्णु कुमार शुक्ला, लेखपाल विजेंद्र विक्रम, ग्राम प्रधान केशव प्रसाद गुप्ता और राजस्व टीम मौजूद रही। टीम ने एसडीएम के निर्देश पर नाप-जोख कर पूरी प्रक्रिया को पूरा किया।

 

एसडीएम ने बताया कि क्रॉप कटिंग से क्षेत्र में धान की औसत पैदावार का सटीक अनुमान लगाया जा सकेगा। उन्होंने किसानों से खेतों की स्थिति, उत्पादन और समस्याओं पर भी बातचीत की

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago