बलिया के स्कूल का हाल बद’हाल, PM का नाम पता नहीं

बलिया के बेल्थरा रोड में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का हाल आप अगर देखे लेंगे तो खुद से ही एक सवाल पूछने लगेंगे कि ऐसे पढ़ेगा और बढ़ेगा देश. दरअसल यहाँ की पढ़ाई और व्यवस्था का इंतजाम देखने के लिए जिलाधिकारी जब शुक्रवार को सीडीपीओ टीम के साथ पहुंचे तो स्कूल में अफरा तफरी मच गई. संयुक्त टीम की जांच में स्कूल में भारी अनियमितता पाई गई है और स्कूल की पढ़ाई कुछ इस तरह से चल रही हैं कि यहाँ के बच्चों को अपने देश के प्रधानमंत्री का नाम तक नहीं पता है.


आपको बता दें आदर्श विद्यालय बनाने को लेकर चल रहे कार्यक्रम के तहत डीएम भवानी सिंह, खण्ड विकास अधिकारी सीयर विनय कुमार और सीडीपीओ सरस्वती शाक्य द्वारा एक संयुक्त टीम बनाकर स्कूल की जांच की गयी. इस दौरान स्कूल की पोल खुलने में ज्यादा वक़्त नहीं लगा. एक तो जितने बच्चों का नाम रजिस्टर में दर्ज था उससे कम तादाद में स्कूल में बच्चे मौजूद थे.

दरअसल स्कूल में खाने का इंतज़ाम बच्चों की रजिस्टर्ड नाम के आधार पर तय किया जाता है लेकिन स्कूल में उतने बच्चे नदारद रहे जिसके बाद बीडीओ ने स्कूल वार्डेन की खूब क्लास लगाई. वहीँ स्कूल में स्वच्छता अभियान की भी हकीक़त सामने आई जब टीम ने कैम्पस में गन्दगी का अम्बार देखा. क्लास के दरवाज़े और खिड़की टूटे मिले. वहीँ क्लास के ब्लैक बोर्ड पर जो शब्द लिखे थे वह भी गलत थे. सवाल करने पर छात्राएं पीएम का नाम भी नहीं बता पाई.

पहाड़ा सुनाने को कहा गया तो वह भी नहीं हो पाया. भण्डार में तय मानक के अनुरूप राशन नहीं था. गैस चूल्हा किचन के बजाय आवासीय कक्ष में पाया गया. ऐसे में आप अंदाज़ा लगा सकते है कि यहाँ की बच्चियों के भविष्य के साथ किस तरह का खिलवाड़ किया जा रहा है. ऐसे तो बेटियों को आगे बढ़ाने का सपना सपना ही बनकर रह जाएगा.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago