पूर्वांचल के गाँधी, जिन्होंने दिल्ली के क्लब में धोती-कुर्ता के लिए बदलवा दिया था नियम

सलेमपुर/ बलिया– आज पूर्वांचल के गाँधी के नाम से मशहूर पूर्व सांसद हरिकेवल प्रसाद को याद किया जा रहा है. आज उनकी सातवीं पुण्यतिथि है. चार बार लोकसभा सांसद और दो बार विधायक रहें हरिकेवल प्रसाद उत्तर प्रदेश समता पार्टी और जनता दल के यूपी अध्यक्ष भी रह चुके हैं. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोहंग (देवरिया) से पढाई करने के बाद हरिकेवल प्रसाद ने खुद को समाज सेवा के लिए समर्पित कर दिया और उन्हें ज़मीन से जुड़ा नेता माना जाता था.

आज भी लोग उन्हें याद करते हैं और गलत को गलत कहने के उनके तेवर को सलाम करते हैं. आपातकाल के दौरान उन्हें 21 महीने जेल में गुजारना पड़ा. उनकी पैदाइश भागलपुर के महथापार गाँव में हुई थी और अपनी सियासी सफ़र की शुरुआत उन्होंने प्रधान का चुनाव निर्विरोध जीतकर की थी. बीस सालो तक प्रधान रहने के बाद वह पहली बार सलेमपुर से विधायक चुने गए.

आपको बता दें कि जब जेपी आन्दोलन की शुरुआत हुई तो वह अपने भाई के साथ उससे जुड़ गए और सत्ता की तानाशाही के खिलाफ अपनी आवाज़ बुलंद की. उन्होंने लोकनायक और उग्रसेन सिंह को अपना राजनीतिक गुरु माना और उनके आदर्शों पर चलते हुए समाज के लिए खुद को समर्पित कर दिया. उनसे जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा यह है कि 1991-92 के दौरान एक बार जब वह राजधानी दिल्ली के जिम खाना क्लब में धोती कुर्ता पहनकर गए तो एक सांसद होने के बावजूद उन्हें ड्रेस कोड के नाम पर रोक दिया गया.

यह बात उन्हें इस कदर लगी कि वह दस सासंदों को लेकर गए और धोती कुर्ते में उसके अन्दर घुसकर अंग्रेजो का बनाया ड्रेस कोड कानून तोड़ डाला. उनका कहना था कि गांधी और लोहिया के देश में धोती कुर्ता पर कोई कैसे रोक लगा सकता है. आज उनकी याद में भाजपा की तरफ से एक प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें डिप्टी सीएम केशवप्रसाद मौर्य और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी शामिल होंगे.

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago