ममता बनर्जी को भी वैसे ही सबक सिखाया जा सकता है, जैसे चिदंबरम और दूसरों को…

बलिया– अपने बयानों की वजह से अक्सर चर्चा में रहने वाले BJP के विधायक सुरेंद्र सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है. बलिया के बैरीया विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा, ‘अगर ममता बनर्जी बांग्लादेशियों को रखकर राजनीति करना चाहती हैं तो उन्हें बांग्लादेश का प्रधानमंत्री बन जाना चाहिए…अगर हिम्मत है तो.’ सुरेंद्र सिंह ने कहा, हम यह कभी स्वीकार नहीं करेंगे कि भारत में शरणार्थियों की तरह रहने वाले विदेशी यहां की राजनीति को प्रभावित करें.  


विधायक यहीं नहीं रुके. उन्होंने आगे कहा, ‘ममता बनर्जी भारतीय हैं, इसलिये वे यहां रह सकती हैं, लेकिन अगर वे देश विरोधी भावनाओं से प्रभावित होती हैं तो उन्हें सबक सिखाया जा सकता है, जिस तरह पी चिदंबरम और दूसरों को सिखाया जा रहा है. आपको बता दें कि बीते दिनों ही सुरेंद्र सिंह ने एक विवादास्पद बयान दिया था. सिंह ने कहा था कि मुस्लिमों में एक-एक आदमी की 50-50 बीवियां होती हैं और 1050 बच्चे होते हैं. उन्होंने इसे जानवर प्रवृत्ति करार दिया था. 

एएनआई द्वारा जारी एक वीडियो में देखा जा सकता है की विधायक ने कहा, ‘मुस्लिम धर्म में लोगों की 50-50 बीवियां होती हैं और वे 1050 बच्चों को जन्म देती हैं. यह परंपरा नहीं, बल्कि जानवरी प्रवृत्ति है.’ इससे पहले हाल ही में विधायक सुरेंद्र सिंह ने दावा किया था कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर 2024 में भारत हिंदू राष्ट्र घोषित हो जायेगा. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि साल 2024 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं. पूरी संभावना है कि वर्ष 2024 में भारत हिन्दू राष्ट्र घोषित हो जाए. 

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago