घोटालों का अड्डा बना बलिया, सिकंदरपुर में विकास कार्यों के नाम पर करोड़ों का खेल

उत्तरप्रदेश भ्रष्टाचार के दलदल में धंसा नजर आने लगा है। जहां देखो वहां भ्रष्टाचार। यूपी के गांवों-कस्बों में भ्रष्टाचार की जड़ें इतनी गहरी हो गई हैं कि इसे उखाड़ना मुश्किल है। सरकार भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लाख दावा करे लेकिन यूपी की जमीं पर भ्रष्टाचार का बीज पनप चुका है और अमरबेल लताओं की तरह फल-फूल रहा है। ताजा मामला सिकंदरपुर से सामने आया जहां ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद नियुक्त प्रशासकों ने सरकारी धन का जमकर बंदरबांट किया है।

ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के लिए सरकार फंड जारी करती है। लेकिन जानकारी सामने आई कि विकास कार्यों के नाम पर पंदह ब्लॉक के दो दर्जन से अधिक गांवों के प्रशासक 1 करोड़ 19 लाख रुपए हज़म कर गए। सरकार ने केवल निर्माणाधीन पंचायत भवन और सामुदायिक शौचालयों के लिए ही धनराशि निकालने की अनुमति दी गई थी। लेकिन पंदह ब्लॉक के अधिकतर ग्राम पंचायतों के प्रशासकों ने सरकार के नियमों को ताक पर रखकर नाली, खड़ंजा, इंटरलाकिंग, कायाकल्प, ह्यूम पाइप, हैंडपंप मरम्मत, हैंडपंप रिबोर व स्कूलों में बेंच व टाइल्स के नाम पर करीब 1.19 करोड़ की राशि आहरित कर दी।

प्रशासकों द्वारा किए गए करोड़ों के खेल के बारे में जानकारी मिली कि ज्यादातर धनराशि मार्च व अप्रैल माह में निकली गयी है। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त समयावधि के दौरान कराए गए भुगतान की यदि निष्पक्ष जांच करा दी जाए तो ग्रामीण विकास तथा पंचायती विभाग के कई अधिकारियों के नाम सामने आ सकते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आचार संहिता के दौरान विकास कार्य व भुगतान अधिकारियों के बगैर संरक्षण के सम्भव नहीं है। कुल मिलाकर इस करोड़ों के खेल के शतरंज के कई खिलाड़ी हैं, जिनके नाम उजागर होने चाहिए।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago