Categories: बलिया

सुभासपा छोड़ चुके नेता का आरोप- ‘मुख्तार अंसारी के पैसे से बलिया में बना सुभासपा का दफ्तर’

बलिया। बीते दिनों  सुभासपा छोड़ चुके मऊ के जिला अध्यक्ष रामजीत राजभर ने पार्टी प्रमुख ओम प्रकाश राजभर पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पार्टी प्रमुख पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि माफिया मुख्तार अंसारी के पैसे से जमीन पर अतिक्रमण कर बलिया में पार्टी का केंद्रीय कार्यालय बनाया गया है।

रामजीत राजभर ने कहा कि उस दफ्तर को बनाने में जो पैसा लगा है वो मुख्तार अंसारी का है। राजभर समाज पूछ रहा है कि वो केंद्रीय कार्यालय किसके पैसे से बना है लेकिन ओम प्रकाश राजभर के पास जवाब नहीं है। वो एक राजभर की जमीन है, जो एक नहर पर मकान बना है। मैं मुख्यमंत्री योगी से मांग कर रहा हूं कि उसकी जांच कराकर ध्वस्त किया जाएगा।

बता दें कि रामजीत राजभर ने अभी दो दिन पहले ही पार्टी छोड़ी है। पार्टी से अलग होते ही उन्होंने सुभासपा प्रमुख के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। नेताओं के पार्टी छोड़ने पर उन्होंने कहा कि, “इन्हें हमने नेता बनाया है  वे किसी के बहकावे में आकर ये सब बाते बोल रहे हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा।” वहीं रामजीत राजभर ने ये भी कहा कि ओपी राजभर ने पैसा लेकर अब्बास अंसारी को टिकट दिया है।

गौरतलब है कि मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी ने सुभासपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और वर्तमान में विधायक है। लेकिन अब्बास फरार चल रहे हैं। अब रामजीत राजभर ने मुख्तार अंसारी से सुभासपा प्रमुख के मिले होने का आरोप लगाया है। इससे पहले भी जब ओमप्रकाश राजभर सुभासपा के लिए सावधान यात्रा कर रहे थे, तब भी कई नेताओं ने पार्टी छोड़कर राजभर पर गंभीर आरोप लगाए थे। ओमप्रकाश राजभर पर उनके पूर्व साथियों के द्वारा आरोप लगाए जाने के बाद सियासत तेज हो गई है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago