Categories: बलिया

खतरे के निशान से 1.14 मीटर ऊपर बह रही सरयू, बलिया में बाढ़ का खतरा, अलर्ट पर प्रशासन

पश्चिमी व पहाड़ी इलाके में लगातार हो रही बारिश से बलिया में हालात बिगड़ने लगे हैं। सरयू नदी खतरे के निशान के पार पहुंच गई है। पिछले चार दिनों से नदी का जलस्तर बढ़ता ही जा रहा है। जिससे जिले में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गुरुवार की सुबह आठ बजे डीएसपी हेड पर जल स्तर 65.15 मीटर दर्ज किया गया। जबकि, खतरे का निशान 64.010 मीटर है। लाल निशान से 1.14 मीटर ऊपर बह रही नदी के अगले 12 घंटे में उच्च बिंदु पर पहुंचने की संभावना है। ऐसे में प्रशासन अलर्ट पर है। डीएम सौम्या अग्रवाल ने बाढ़ चौकियों को खोलने का निर्देश दे दिया।

बता दें कि सरयू नदी के उफान पर आने से तटवर्ती गांवों चैनपुर गुलौरा, हाहानाला टगुनिया राजभर बस्ती, टीएस बंधा तक कई किलोमीटर विस्तृत भू-भाग में नदी का पानी फैल गया है। चैनपुर गुलौरा गांव के सामने टीएस बंधा के नीचे कई फीट तक पानी लग गया है। हाहानाला, तुर्तीपार और हल्दीरामपुर रेगुलेटर पर पानी का दबाव बढ़ गया है।

इसके साथ ही तुर्तीपार के दलित बस्ती और मल्लाह बस्ती तक पानी पहुंच गया है। गुलौरा के यादव बस्ती और मल्लाह बस्ती तक पानी पहुंच गया है। सिताबदियारा और अठगांवा चांद दियर के हजारों की आबादी चिंतित है। रेवती के नदी के तटवर्ती इलाके में बसे धूपनाथ और बैजनाथ के डेरा और नवकागांव आंशिक का दलित बस्ती बाढ़ के पानी से घिर गई है। धूपनाथ के डेरा में एक दर्जन, बैजनाथ के डेरा में 40 तथा नवकागांव आंशिक दलित बस्ती गांव के 50 घर बाढ़ में भी घिर गए हैं। कुल मिलाकर स्थितियां बेकाबू होती जा रही है। ऐसे में बाढ़ पीड़ितों के माथे पर चिंता की लकीरें हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago