2 जून तक निरस्त रहेगी सारनाथ एक्सप्रेस, हजारों यात्री मुश्किल में

वाराणसी प्रतापगढ़ रेलवे रूट पर दोहरीकरण का कार्य को लेकर 27 मई से 2 जून तक इस रुट पर मेगा ब्लॉक रहेगा। जिसके चलते छपरा से चलकर दुर्ग तक जाने वाली सारनाथ एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया है। बताया जाता है वाराणसी प्रतापगढ़ रेलवे रूट पर दोहरीकरण के तहत जंघई से सुरियावां स्टेशन को जोड़ने का कार्य चल रहा है। जो दो जून तक पूरा होगा। जिसके कारण छपरा से दुर्ग तक जाने वाली सारनाथ एक्सप्रेस को निरस्त किया गया है। इस ट्रेन के निरस्त होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को अचानक इस ट्रेन के निरस्त होने से रेलवे स्टेशन पर आए यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आलम यह रहा कि विभिन्न स्थानों के लिए महीनों पहले टिकट सुरिक्षत कराने के बाद भी ट्रेन के निरस्त होने से लोग साधन के लिए परेशान रहे।

रेलवे प्रशासन ने सरनाथ अप एंड डाउन को ट्रेनों को कैंसिल करने का फरमान सुना दिया है। ऐसे में अब हजारों यात्रियों की दिक्कतों के लिए कौन जिम्मेदार होगा। बताया गया है कि उतर रेलवे के लखनऊ रेल मंडल में अपग्रेडेशन कार्य किया जा रहा है। इसी के फलस्वरूप सारनाथ एक्सप्रेस सात दिनों तक रद्द रहेगी। रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक लखनऊ रेल मंडल के जंघई-वाराणसी सेक्शन के अंतर्गत जंघई एवं सुरियावां रेलवे स्टेशनों के बीच दिनांक 28 मई से 02 जून तक अपग्रेडेशन का कार्य किया जा रहा है और इस दौरान कई ट्रेनों को कैंसिल करने का निर्णय हुआ है।

– 27 मई से 02 जून को छपरा से छूटने वाली 15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी। इसी तरह 28 मई से 03 जून तक दुर्ग से छूटने वाली 15160 दुर्ग -छपरा सारनाथ एक्सप्रेस भी नहीं चलेगी। बता दें कि सारनाथ एक्सप्रेस पिछले दो महीने काफी लेट चल रही है। जाने और आने वाली ट्रेन को कहीं भी घंटों तक रिशिड्यूल किया जाता है। परेशानी में होते हुए भी यात्री इस ट्रेन में सफर करते हैं, क्योंकि उनके पास किसी अन्य ट्रेन का विकल्प नहीं है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago