संस्कृति राय हत्या- बलिया के ही इर्द गिर्द घूम रही पुलिस की जांच, मिले महत्वपूर्ण सुराग

बलिया निवासी पॉलीटेक्निक की छात्रा संस्कृति राय की हत्या का राज ढूंढने में जुटी पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। इस हत्याकाण्ड में पुलिस का शक बलिया के ही एक करीबी पर गहराया है। इस करीबी से संस्कृति अक्सर चैटिंग करती रही है। इस डिटेल के बाद पुलिस की जांच बलिया के इर्द गिर्द घूम रही है ।

इसकी पुष्टि घर वालों ने भी की है। इसके बाद ही पुलिस ने इस युवक के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवायी तो चौंकाने वाली जानकारी सामने आयी। पता चला कि बलिया में रहने वाला यह युवक घटना के एक दिन पहले लखनऊ में आया था।

पुलिस को यह भी पता चला कि 20 जून को इस युवक का मोबाइल लखनऊ में स्विच ऑफ हो गया। 21 जून को दो मिनट के लिए मोबाइल ऑन हुआ। इसके बाद 23 जून तक मोबाइल स्विच ऑफ रहा। पुलिस ने अब इस युवक को बुलवाया तो वह घर से कहीं चला गया। उसके घर वालों ने बताया कि वह एक रिश्तेदार के यहां गया है। यह जानकारी हाथ लगते ही पुलिस की एक टीम मंगलवार रात दोबारा बलिया के लिए रवाना हो गई है। .

रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बीटीएस टॉवर से मिली कुछ जानकारियों के आधार पर रूट चार्ट तैयार किया है। माना जा रहा है कि इस रूट से ही संस्कृति पालीटेक्निक चौराहे से आईआईएम रोड की तरफ गई। इस रूट चार्ट के तैयार होने के बाद पुलिस ने रिंग रोड पर कुछ ऑटो वालों व ढाबे के कर्मचारियों से पूछताछ की तो छात्रा के आईआईएम रोड की तरफ जाने का पता चला। पुलिस रिपोर्ट पर ही पड़ताल कर रही एसटीएफ: एसटीएफ के एसएसपी अभिषेक सिंह का कहना है कि पुलिस ने अब तक जो भी पड़ताल की है, उसका अध्ययन किया जा रहा है।.

एसपी  ने बताया कि यह पता किया जा रहा है कि संस्कृति दो नम्बर तो इस्तेमाल नहीं कर रही थी। उसका मोबाइल गायब है। वरना उसमें फोटो व मैसेज देखकर कुछ सुराग जरूर मिलता। बलिया गई टीम से उसके पिता ने भी कहा था कि 21 जून को बेटी ने बलिया आने की बात कही थी।

पुलिस को काफी कुछ सुराग मिल गए हैं। पर, हत्या की वजह पूरी तरह से साफ नहीं हो पायी है। यह भी माना जा रहा है कि एक तरफा दोस्ती में किसी विवाद पर यह हत्या की गई है अथवा कोई और वजह रही। वहीं पुलिस को छात्रा के संस्थान से कोई ऐसी जानकारी नहीं मिली जिससे उसकी किसी से रंजिश सामने आयी है। उसका कालेज में रिकार्ड बेहद अच्छा रहा है। .

फोरेंसिक टीम ने क्राइम सीन का री-क्रिएशन किया था। इससे साफ हुआ था कि संस्कृति के सिर पर पीछे से वार किया गया था। कुछ बिन्दुओं पर जांच के बाद फोरेसिंक टीम ने रिपोर्ट एसएसपी को मंगलवार को सौंप दी। एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि इस रिपोर्ट में भी दुराचार की पुष्टि नहीं हुई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि संस्कृति की मौत ज्यादा खून बहने की वजह से हुई है। .

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago