बलिया डेस्क : बरसात के शुरू होते ही बलिया के विकास की पोल खुल गई है। ज़िले में जगह – जगह जलजमाव की समस्या देखने को मिल रही है। इसी समास्या को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ज़िला प्रशासन के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल दिया है।
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मंगलवार को जिलाधिकारी के दफ्तर के बाहर इकठ्ठा हुए और उन्होंने अपनी मांगों को रखते हुए जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही को ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अखिलेश सरकार में मंत्री रहे नारद राय भी मौजूद रहे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि जिलाधिकारी के सामने समाजवादी पार्टी की ओर से 13 सूत्री मांगें रखी गई हैं। जिसमें नालों की सफ़ाई से लेकर तमाम वार्ड्स में आरओ लगाए जाने और हैंडपंप ठीक कराया जाना शामिल है।
राय ने बताया कि उन्होंने जिलाधिकारी से अपील की है कि वो नगर पालिका प्रशासन से बात कर समस्या का निस्तारण करें। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस साल नालों की सफाई पर सबसे ज़्यादा 1 करोड़ 14 लाख रुपए खर्च किए गए, इसके बावजूद नाले साफ नहीं हुए।
पूर्व मंत्री ने कहा कि इससे साफ है कि नालों की सफाई के नाम पर नगर पालिका ने बहुत बड़ा फर्जीवाड़ा किया है। जिसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसी फर्जीवाड़े के खिलाफ समाजवादी पार्टी सड़कों पर उतर कर अपनी मांग रख रही है। उन्होंने कहा कि अगर इस मामले में जांच नहीं होती और पार्टी की 13 सूत्री मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो 1 जुलाई को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जिलाअधिकारी कार्यालय का घेराव करेंगे।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…