दीपिका पादुकोण के साथ स्क्रीन पर नज़र आएंगे बलिया के सिद्धांत चतुर्वेदी

मुंबई डेस्क : बलिया के सिद्धांत चतुर्वेदी अब शकुन बत्रा की बेनाम फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ स्क्रीन साझा करने वाले हैं. अपनी पहली फिल्म  ‘गली बॉय’ में एमसी शेर का किरदार निभाकर बॉलीवुड में लोकप्रियता हासिल करने वाले सिद्धांत चतुर्वेदी के पास ‘बंटी और बबली 2’ सहित कई बेहतरीन फिल्में हैं.

वहीं वह शकुन बत्रा की बेनाम फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ स्क्रीन साझा करने वाले हैं. हालांकि जिस तरह से उनका करियर आकार ले रहा है उससे अभिनेता स्वाभाविक रूप से उत्साहित हैं.

इस बारे में सिद्धांत से पूछे जाने पर कि वह अपने काम की आगामी शेड्यूल के बारे में कैसा महसूस कर रहे हैं.

उन्होंने आईएएनएस से कहा, ‘मैं बंटी और बबली 2 को प्रस्तुत करने के लिए बहुत उत्साहित हूं और मैं इसे लोगों द्वारा देखने को लेकर रोमांचित हूं. मुझे लगता है कि इस महामारी के बाद इस फिल्म के साथ सब ठीक हो जाएगा, वहीं यह फिल्म एक परिवारिक फिल्म है.’

उन्हें बहुत खुशी हुई कि उन्हें इस फिल्म में रानी मुखर्जी, सैफ अली खान और पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला.

उन्होंने कहा, ‘यह एक बेहतरीन फिल्म है. मुझे इसकी शूटिंग करने में बहुत मजा आया और इस तरह के कठिन समय के बाद लोगों को बहुत ही हल्के और मजेदार पल की जरूरत है. मैं वास्तव में इस फिल्म के लिए उत्साहित हूं.’

इसके अलावा सिद्धांत शकुन बत्रा की अगली फिल्म में दीपिका पादुकोण और अनन्या पांडे के साथ काम करने को लेकर भी रोमांचित हैं.

उन्होंने कहा, ‘उत्साहित हूं कि यह एक ऐसी शैली है जिसे हिंदी सिनेमा में अभी तक नहीं आजमाया गया है. फिल्म पर बारीकी से काम किया गया है और इसमें बहुत सारी जानकारियां हैं. शकुन एक शानदार निर्देशक हैं. यह एक बहुत ही समकालीन, नए जमाने की फिल्म है. बहुत मजा आने वाला है. मुझे दीपिका पादुकोण के साथ अभिनय करना है! दीपिका से बात करने का मौका मिलना हर लड़के के लिए एक सपना है. यह एक रोमांटिक थ्रिलर है और मैं अपनी खुशी को नियंत्रित नहीं कर सकता. यह एक मजेदार फिल्म और कास्ट है.’

सिद्धांत ने हाल ही में लॉकडाउन के दौरान नया ट्रैक धूप रिलीज किया था जिसकी तारीफ फैंस समेत सभी बॉलीवुड सितारों ने भी की.

(इनपुट्स- आईएएनएस)

बलिया ख़बर

Recent Posts

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

1 week ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

3 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

3 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

3 weeks ago