साभार- पंखुड़ी पाठक फसबुक
बलिया: लखनऊ में पालीटेक्निक की छात्रा बलिया की बेटी संस्कृति राय की हत्या को लेकर पुरे देश में में आक्रोश व्याप्त है। इसको लेकर सोमवार को समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारी भगवानपुर स्थिति संस्कृति राय के आवास पर जाकर परिवार वाले से मुलाकात की।
साथ ही पार्टी की तरफ से शोक संवेदना प्रकट करते हुए पूरा सहयोग देने का वादा किया। इस दौरान उन्होंने मोदी योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने ने कहा कि संस्कृति की हत्या से जनमानस में उबाल है। सरकार की पुलिस अभी तक हत्यारों तक नहीं पहुंच सकी हैं।
इससे उसकी कार्यशैली पर सवाल खड़ा हो गया है। यह पूरी तरह से शासन की नाकामी है। उन्होंने कहा की इस माहोल में हर माँ बाप सोचने को मजबूर हो गया है की हम अपनी बेटियों को कैसे बाहर भेजें । उन्होंने भाजपा के बेटी बचाव बेटी पढाओ पर भी सवाल उठाया । मीडिया से बात करते हुए पंखुडी पाठक व संग्राम सिंह यादव ने कहा कि जल्द से जल्द पीड़ितों के साथ न्याय नहीं हुआ तो पार्टी सड़क से सदन तक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
कौन हैं पंखुड़ी पाठक ?
पंखुड़ी पाठक समाजवादी पार्टी की चर्चित युवा नेता हैं। टीवी चैनलों पर होनेवाली बहसों में वह अक्सर समाजवादी पार्टी के पैनल में रहती थीं।पंखुड़ी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री ली है। वर्ष 2010 में हंसराज कॉलेज में ज्वाइंट सेक्रेट्री का चुनाव जीता था।
दिल्ली के छात्रसंघ चुनाव में पंखुड़ी ने समाजवादी पार्टी को मजबूत किया था। वर्ष 2013 में उन्हें लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया. सोशल मीडिया पर उनके हजारों फॉलोअर हैं। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह और अलका लांबा, वरिष्ठ पत्रकार सुमित अवस्थी जैसे लोग उन्हें ट्विटर पर फॉलो करते हैं।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…