बलिया- वाहन चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल छोड़ने को लेकर थानाध्यक्ष से कहासुनी भाजपा के एक पुराने कार्यकर्ता को भारी पड़ गयी। एसओ ने न सिर्फ दुर्व्यवहार किया बल्कि बेटे के साथ भाजपा नेता को हवालात में डाल दिया। बात ऊपर तक पहुंची तो एसओ ने उन्हें छोड़ तो दिया लेकिन इसे लेकर चर्चा गरम है। भाजपा नेता ने लिखित रूप से कहीं कोई शिकायत भले ही नहीं की है लेकिन सोशल मीडिया पर बात सामने आते ही प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है।
बताया जाता है कि भाजपा नेता के परिवार का एक युवक गांव से शहर के डेरे पर दूध लेकर जा रहा था। रास्ते में बांसडीहरोड थाने पर वाहनों की चेकिंग हो रही थी। युवक के पास कागजातों की फोटो स्टेट कॉपी ही था, जिसे देखने पर पुलिस नहीं मानी।
अंतत: युवक के पिता, जो भाजपा के पदाधिकारी भी हैं, घर से मूल कागजात लेकर आए। आरोप है कि इस दौरान दर्जनों वाहनों को बिना कागज के ही छोड़ा गया। इसपर भाजपा नेता के बेटे का तेवर भी गर्म हो उठा।
उसने पिता को बताया कि कई वाहनों को पैसा लेकर तथा सपा नेताओं के कहने पर छोड़ दिया गया, जबकि परिचय बताने व कागजों की फोटो कापी दिखाने पर भी उसके वाहन को नहीं छोड़ा गया। इसे पिता-पुत्र की थाना इंचार्ज से तू-तू, मैं-मैं हो गयी।
आरोप है कि दरोगा ने पिता-पुत्र को पीटकर हवालात में डाल दिया। थोड़ी ही देर में खबर जिले में फैल गयी। भाजपा के बड़े नेताओं के दबाव में कार्यकर्ता व उसके बेटे को छोड़ तो दिया गया। इस प्रकरण से भाजपाइयों में आक्रोश है। भ्पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह ने कहा कि अपनी ही सरकार में कार्यकर्ता को पीटकर हवालात में डालने की घटना शर्मनाक है। .
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…