संस्कृति राय के घर पहुचीं सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता, बीजेपी सरकार पर बोला हमला

बलिया: लखनऊ में पालीटेक्निक की छात्रा बलिया की बेटी संस्कृति राय की हत्या को लेकर पुरे देश में  में आक्रोश व्याप्त है। इसको लेकर सोमवार को समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारी भगवानपुर स्थिति संस्कृति राय के आवास पर जाकर परिवार वाले से मुलाकात की।

साथ ही पार्टी की तरफ से शोक संवेदना प्रकट करते हुए पूरा सहयोग देने का वादा किया। इस दौरान उन्होंने मोदी योगी सरकार पर जमकर हमला बोला।  उन्होंने ने  कहा कि संस्कृति की हत्या से जनमानस में उबाल है। सरकार की पुलिस अभी तक हत्यारों तक नहीं पहुंच सकी हैं।

इससे उसकी कार्यशैली पर सवाल खड़ा हो गया है। यह पूरी तरह से शासन की नाकामी है। उन्होंने कहा की इस माहोल में हर माँ बाप सोचने को मजबूर हो गया है की हम अपनी बेटियों को कैसे बाहर भेजें । उन्होंने भाजपा के बेटी बचाव बेटी पढाओ पर भी सवाल  उठाया ।  मीडिया से बात करते हुए पंखुडी पाठक व संग्राम सिंह  यादव ने कहा कि जल्द से जल्द पीड़ितों के साथ न्याय नहीं हुआ तो पार्टी सड़क से सदन तक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

कौन हैं पंखुड़ी पाठक ?

पंखुड़ी पाठक समाजवादी पार्टी की चर्चित युवा नेता हैं। टीवी चैनलों पर होनेवाली बहसों में वह अक्सर समाजवादी पार्टी के पैनल में रहती थीं।पंखुड़ी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री ली है। वर्ष 2010 में हंसराज कॉलेज में ज्वाइंट सेक्रेट्री का चुनाव जीता था।

दिल्ली के छात्रसंघ चुनाव में पंखुड़ी ने समाजवादी पार्टी को मजबूत किया था। वर्ष 2013 में उन्हें लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया. सोशल मीडिया पर उनके हजारों फॉलोअर हैं।  केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह और अलका लांबा, वरिष्ठ पत्रकार सुमित अवस्थी जैसे लोग उन्हें ट्विटर पर फॉलो करते हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago