नीरज शेखर के बाद अब सपा एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू भाजपा में शामिल

लखनऊ- लोकसभा चुनाव में हार का सामना करने वाली समाजवादी पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के बीजेपी में शामिल होने के बाद अखिलेश यादव को एक और बड़ा झटका लगा है।

दरअसल, सपा एमएलसी रविशंकर सिंह उर्फ पप्पू ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली है। बीजेपी महासचिव भूपेन्द्र यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। इस अवसर पर यूपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मौजूद रहे। रविशंकर का कार्यकाल मार्च 2022 तक का था।

कौन है रविशंकर 
पूर्व प्रधान चंद्रशेखर के भाई स्व रामनगीना सिंह के पुत्र गिरिजाशंकर सिंह के पुत्र रविशंकर सिंह ने 1984 में पढ़ाई पूरी की। रविशंकर ने 2003 में सजपा प्रत्याशी के रूप में पहली बार में एमएलसी का चुनाव जीता। 2010 में भी जिले से जुड़ी इस एमएलसी सीट को बसपा प्रत्याशी के रूप में हथिया लिया। एमएलसी चुनाव से पहले पप्पू ने बसपा छोड़ सपा की सदस्यता ग्रहण की और पार्टी ने उन्हें एमएलसी का प्रत्याशी बनाया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

36 minutes ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago