बलिया से शुरू होगी सपा की ‘लोकतंत्र बचाओ साइकिल यात्रा’ सियासी हलचल तेज़

समाजवादी पार्टी ने 2019 चुनाव का बिगुल फुक दिया है।  समाजवादी पार्टी 26 जुलाई से साईकिल यात्रा शुरू करने जा रही है। यह यात्रा 26 जुलाई को बलिया से लोकतंत्र बचाओ समग्र क्रांति साईकिल यात्रा के रूप में निकाली जाएगी। सपा की इस यात्रा पर  विरोधियों की भी नज़र हैं ।
बता दें की पार्टी ने इस आयोजन के का जिम्मा अपने युवा संगठनों को दिया है। ये सम्भालेंगे जिम्मेदारी इस संबंध में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने समाजवादी युवजन सभा, छात्र सभा, मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड तथा लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्षों को पत्र लिखा है।
इस यात्रा की कमान समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश महासचिव अरविंद गिरी को दी गई है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने बताया कि बलिया में लोकनायक जय प्रकाश नारायण की जन्म स्थली से साइकिल यात्रा प्रारम्भ होकर गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, आंबेडकर नगर, फैज़ाबाद, बाराबंकी गुजरते हुये 5 अगस्त को लखनऊ पहुंचेगी।
यहां उसकी अगुआई समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश महामंत्री अरविन्द गिरी करेंगे। साईकिल यात्रियों का जत्था कस्बों व गॉवों में लोगों को समाजवादी नीतियों व कार्यक्रमों की जानकारी देगा।
यह यात्रा बलिया से शुरू होगा और पांच अगस्त को जनेश्वर मिश्र की जयंती पर लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में खत्म होगी। यात्रा के दौरान इन पिछली अखिलेश सरकार की उपलब्धियां बताई जाएंगी।
बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago