अखिलेश यादव ने बलिया में हुए ओ’डीए’फ घो’टा’ले को लेकर योगी सरकार पर सा’धा नि’शा’ना

समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस कर यूपी की योगी और केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने दोनों सरकारों पर जमकर आरोप लगाए और बलिया का जिक्र करते हुए वहां ओडीएफ के नाम पर हुए फ’र्जीवा’ड़े का भी जिक्र किया।

अखिलेश यादव ने दावा किया कि यूपी की योगी सरकार क्राइम कंट्रोल से लेकर सभी मोर्चों पर फेल है। विकास के नाम पर जनता को केवल भ्रमित करने का काम किया जा रहा है। दूसरी ओर मोदी सरकार भी जनता को गुमराह कर रही है। स्वच्छ भारत, गऊ सेवा और खुले में शौच मुक्त यानि ओडीएफ का ढिंढोरा पीटकर लोगों को असल मुद्दों से दूर रखा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि ओडीएफ का हाल ये है कि खुद सरकार की टीम बलिया गयी तो पता ला कि वहां गांवों को कागज पर ओडीएफ घोषित कर दिया गया। सैकड़ों गांवों मजरे ओडीएफ हुए ही नहीं, लेकिन फर्जी तरीके से उन्हें ओडीएफ घोषित कर दिया गया। बाद में सच्चाई सामने आने के बाद उनपरसे ओडीएफ का लेबल हटाया गया। अखिलेश यादव ने योगी सरकार को कई मुद्दों पर प्रेस कांफ्रेंस के दौरान घेरा।

क्या है बलिया में ओडीएफ घोटाला– प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के तहत बलिया जिले के 1844 गांवों को ओडीएफ घोषित कर दिया गया था, यानि कि ये गांव खुले में शौच समेत सारे मानक पर खरे उतरते हैं। पर यह दावा खुद सरकारी टीम की जांच में ही गलत निकला।

यूपी में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) पंचायतीराज के मिशन निदेशक डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी ने नोटिस जारी कर जानकारी दी कि जो 1844 गांव ओडीएफ घोषित किये गए थे उनकी जांच जब मंडलीय उपनिदेश और मंडलीय टीमों ने किया तो 1094 गांव मानक पूरा नहीं करते मिले। इन गांवों का ओडीएफ निरस्त कर दिया गया। इन गांवों की तादाद लक्ष्य का 60 फीसदी (59.33%) बनती है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago