पा’नी में उ’तर कर स्कू’ल जाते हैं बच्चे, ला’प’ता हुए सांस’द और वि’धायक !

बिल्थरा रोड – चुनाव के दौरान विकास की गंगा बहाने का वादा करने वाले सलेंमपूर के सांसद रविन्द्र कुशवाहा और बिल्थरा रोड के विधायक धनंजय कन्नौजिया शायद अपनी कही वह बात भूल गए हैं, जिसका खा’मियाजा इलाके के लोगों को उठाना पड़ रहा है. हालत यह हो गई है कि बिठुआँ गाँव की रोड पर लोगों का चलना दु’श्वार हो गया है. एक तो सड़क का हाल बे’हद बु’रा है, ऊपर से गंदे नाले का पानी उसपर लगा हुआ है.


ऐसे में लोगों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वहीँ ड्रेस पहले स्कूली बच्चों के लिए तो यह आफत का सबब बन गया है. उबड़ खाबड़ और गंदे नाले के पानी में डूबी सड़क पर चलना काफी मुश्किल है. ऐसे में अगर इस पर कोई हादसा होता है तो इसका ज़िम्मेदार कौन होगा?


इसका जवाब भी किसी के पास नहीं है. बताया जा रहा है कि फिलहाल सांसद रविन्द्र कुशवाहा और विधायक धनंजय कन्नौजिया का कुछ पता नहीं चल पा रहा है. इलाके के लोगों ने कई बार सांसद रविन्द्र कुशवाहा से फोन और मैसेज पर संपर्क करने की कोशिश की लेकिन कोई जवाब नहीं आया.

ऐसा ही हुआ विधायक धनंजय कन्नौजिया के साथ भी. लाख कोशिशों के बावजूद उनसे बात नहीं हो पा रही है. फिलहाल जनता के प्रतिनिधि जनता के पहुँच और संपर्क से बाहर चल रहे हैं.
बलिया खबर ने भी विधायक धनंजय कन्नौजिया से फोन पर बात करने की कोशिश की लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ.

अब इलाके के लोग परेशान हैं. अपनी इस परेशानी को लेकर किसके पास जाना है और किससे अपना हाल ए दिल बताना है, उन्हें समझ में नहीं आ रहा है. ऐसे में लोगों को अपने नेताओं द्वारा चुनाव के दौरान किया हुआ वादा याद आ रहा है. फिलहाल इंतजार करने का सिवा जनता के पास कोई दूसरा रास्ता भी नहीं है.

आप भी अपने इलाके और आसपास की समस्याओं को बयाँ करती फ़ोटो या वीडियो वग़ैरा हमें भेज सकते हैं, ताकि हम उसके ज़रिए शासन-प्रशासन को आईना दिखा सकें और ज़िम्मेदार लोगों से सवाल कर सकें!

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago