बलिया। सामाजिक कार्यों में हमेशा आगे रहने वाले बलिया के समाजवादी नेता और सपा के राष्ट्रीय सचिव अवलेश सिंह ने फेफना में सड़क हादसे में घायल छात्रों के मदद के लिए आगे आयें हैं। इस कड़ी में अवलेश ने वाराणसी ट्रामा सेंटर में नागा जी विद्या मंदिर के घायल छात्र अनमोल के पिता को इलाज के लिए नकद आर्थिक सहायता दी।
इस बाबत अवलेश सिंह ने बताया कि ट्रामा सेंटर में घायल छात्रों के इलाज के लिए प्रशासन व शासन की तरफ से कोई मदद मुहैया नहीं कराई जा रही है। इस लिए घायल छात्रों के परिजनों को जांच व इलाज के लिए मदद की जा रही है। अवलेश ने कहा कि हम समाजवादी लोगों से जो कुछ भी बन पड़ेगा घायलों के लिए करेंगे। अवलेश सिंह ने जिलाधिकारी बलिया प्रवीण कुमार लक्षकार को भी इस बाबत अवगत कराया है।
अवलेश सिंह ने बताया की जिलाधिकारी ने भी आश्वासन दिया है कि इसको अपने स्तर से जो भी संभव होगा छात्रों के इलाज के लिए किया जाएगा । गौरतलब है कि 27 जुलाई की सुबह फेफना में पिकअप गाड़ी सड़क पर खड़े ट्रक में घुस गई थी। इस हादसे में कुल 19 छात्र घायल हुए थे, जिसमें दो की मौत हो चुकी है, बाकी घायलों का इलाज बनारस ट्रामा सेंटर में चल रहा है।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…