Categories: Uncategorized

बड़ी हो गयी ये बच्ची, तस्वीर देख यकीन नहीं होगा आपको, दबंग 3 में …

सलमान खान को बॉलीवुड का एक मजबूत स्तंभ माना जाता है। सलमान खान ने बॉलीवुड को बेहतरीन फिल्मों के साथ-साथ बेहतरीन नय एक्टर और एक्ट्रेसेस भी दिए हैं सलमान खान की दरियादिली के चर्चे तो पूरे बॉलीवुड में सुनने को मिलेंगे।  बहुत सारे ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस हैं जिन्हें सलमान खान ने लांच किया है जैसे आदित्य पंचोली के बेटे ,सुनील शेट्टी की बेटी ,मोहनीश बहल की बेटी  और कितने ही नाम ऐसे हैं जिन्हें सलमान ने लांच किया है ।

वहीं अब खबरें मिल रही है कि सलमान खान अपने दोस्त महेश मांजरेकर की बेटी को भी लांच करने जा रहे हैं ।जी हां दोस्तों “दबंग 3” में सलमान खान ने अपने दोस्त महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर को अपने अपॉजिट रोल दिया है ।  खबरें मिली है कि “दबंग 3” में सलमान खान की फ्लैशबैक लाइफ को दिखाया जाएगा। जिसमें सई मांजरेकर ने सलमान खान की प्रेमिका का रोल निभाया है ।बताया जा रहा है कि सई मांजरेकर के फ्लैशबैक सीन को पूरी तरह से शूट कर लिया गया है अब बस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है ।

आपको बता दें कि फिल्म  “दबंग 3”  20 दिसंबर 2019 को रिलीज होगी। दोस्तों सई मांजरेकर का नाम सलमान खान के ऑपोजिट सुनकर आप सभी के मन में यह सवाल जरूर आया होगा कि अब दबंग 3  में सोनाक्षी सिन्हा होगी या नहीं ?तो आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा दबंग 1 और 2 की तरह दबंग 3 में भी सलमान खान की पत्नी रज्जो का ही किरदार निभा रही है लेकिन इस फिल्म में सलमान खान की फ्लैशबैक लाइफ को दिखाया गया है जिसमें उनकी प्रेमिका के रूप में नजर आएंगी सई मांजरेकर ।


दोस्तों जब से दबंग 3 के आने की खबरें आ रही है तब से सोशल मीडिया पर सलमान खान की एक फोटो बहुत तेजी से वायरल हो रही है जिसमें वे एक छोटी सी बच्ची के साथ है ।आपको बता दें कि यह बच्ची सई मांजरेकर ही है यह फोटो सई मांजरेकर के बचपन की है जिस समय वे अपने पापा के साथ शूटिंग पर आया करती थी और आज सई मांजरेकर सलमान खान के ऑपोजिट काम करने जा रही हैं ।


लोगों का मानना है कि सई बहुत ही किस्मत वाली है जिनकी बॉलीवुड करियर की शुरुआत ही सलमान खान के साथ हो रही है। वरना बॉलीवुड में स्ट्रगल करने वालों की कमी नहीं है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago