स्कूल के वार्षिकोत्सव में बोले सांसद रविंद्र कुशवाहा, पिछली सरकारों ने बेरोजगारों की फौज तैयार किया

तहसील क्षेत्र के हरिकृष्ण बालकृष्ण मेमोरियल पब्लिक स्कूल तिलौली मालदा में वार्षिकोत्सव का आयोजन रविवार को किया गया । इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रविंद्र कुशवाहा सांसद ने कहा कि वार्षिकोत्सव के वजह से बच्चों अभिभावकों को जहां विद्यालय से एक दूसरे से खुलकर समझने व मिलने का फायदा होता है ।

वही बच्चो को संस्कारित होने में भी मदद मिलती है । उन्होंने कहा कि आज शिक्षा की वजह से ही समाज को बदलने का कार्य बच्चे आगे चलकर करते हैं ।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के प्रति जागरुक है पिछली सरकारों में जो नकल के माद्यम से बेरोजगारों की फौज को तैयार किया गया है इस साल की परीक्षा में केवल पढ़ने वाले लड़के ही पास होंगे और शैक्षिक व्यवस्था को सुधारा जाएगा ।

पूर्व मंत्री राजधारी सिंह ने कहा कि वार्षिकोत्सव बच्चों में चेतना जागृत करने का बहुत बड़ा ही मंच है वार्षिकोत्सव समग्र विकास के लिए विद्यालयों को बहुत बड़ा साधन है ।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विधायक संजय यादव ने कहा कि शिक्षा का जितना सेवा होगा उतना ही विकास होगा । इस दौरान देवनाथ यादव विवेक मिश्र आलोक दुबे राजेश तिवारी अनिल वर्मा घनश्याम राम परशुराम वर्मा आदि लोग उपस्थित थे ।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago