बलिया डेस्क : सलेमपुर से बीजेपी सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान सलेमपुर में सैनिक स्कूल खोलने की मांग उठाई. उन्होंने कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र सलेमपुर में सैनिक स्कूल नहीं है, जिसके चलते क्षेत्र के बच्चे अच्छी शिक्षा से वंचित रह जाते हैं.
उन्होंने संसद में बोलते हुए कहा कि “कमज़ोर लोग अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा नहीं दिला पाते, महोदय पीएम मोदी के नेतृत्व में देश विश्व गुरु बनने की दिशा में हैं, पीएम का सपना है कि देश के किसान मजूदर के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले”.
उन्होंने कहा कि मैं इस सदन के माध्यम से माननीय रक्षा मंत्री जी से अनुरोध करता हूँ कि मेरे संसदीय क्षेत्र सलेमपुर के छात्रों के उज्जवल भविष्य और सेना के प्रति रुझान को देखते हुए छतरपुर में सैनिक स्कूल की स्थापना की जाए, ताकि आने वाले समय में वहां के बच्चे भी राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकें.
बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…
बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…
बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…