सांसद नीरज शेखर ने बलिया के इस रेलवे स्टेशन का नाम जयप्रकाश नारायण के नाम पर रखने की मांग की

नई दिल्ली: राज्यसभा में रेलवे पर चर्चा के दौरान भाजपा के सांसद नीरज शेखर ने बोलते कई मांग की। अपने भाषण की शुरुआत उन्होंने रेलवे के कर्मचारियों को धन्याद देते हुए की। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दौरान रेलवे कर्मचारियों ने सराहनीय कार्य किया मैं उन लोगों को नमन तथा आभार व्यक्त करता हूं।

उन्होंने सरकार का समर्थन करते हुए कहा कि यहां कई मेरे साथी को इस बात पर आपत्ति है कि रेलवे नया काम शुरू नहीं कर रहा है लेकिन मैं यह कहना चाहता हूं कि नये काम शुरू करने से भी महत्वपूर्ण वह काम है जो पिछले तीस- चालीस वर्षों से लटका पड़ा है।

उन्होंने कहा कि पूर्वांचल बलिया समेत बिहार की आम जनता को ध्यान में रखते हुए ट्रेन की जनरल बोगीयों में इजाफ़ा किये जाने के साथ एसी के बजाए स्लीपर बोगी की सुविधा बढ़ाई जाए, साथ ही हाल्ट स्टेशन पर टिकट ना मिलने की अफवाहों पर रोक लगाई जाए। उन्होंने रेलवे में हो रहे सुधार एवं स्वच्छता की सराहना करते हुए शौचालयों की सफाई में और सुधार लाने की मांग की।

उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में बलिया की भूमिका का जिक्र करते हुए कहा कि मैं हमेशा से यह बात कहते हुए आ रहा हूं कि सन 1857 की स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मंगल पांडे बलिया के ही रहने वाले थे और 1942 में बलिया 14 दिनों के लिए आजाद हो गया था।

उन्होंने बलिया के बकुलहा स्टेशन का नाम लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नाम पर रखने की मांग करते हुए कहा कि यह आपातकाल के दौरान जेल गए लोगों के प्रति एक सच्चा सम्मान होगा। उन्होंने कहा कि मुझे आज भी याद है की जब प्रकाश नारायण की 100वीं जन्म शताब्दी समारोह मनाया गया था तो, अटल बिहारी वाजपेयी वहां पर गए थे और यह घोषणा किये थे लेकिन उसके बावजूद भी यह काम पूरा नहीं हो सका पर अब मैं यह चाहता हूं कि उनकी यह घोषणा भी पूरी की जाए। इन सबके साथ-साथ उन्होंने रेल लाइनों के दोहरीकरण और उनके विद्युतीकरण के काम को तेज करने की मांग की।

सतीश

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago