सलेमपुर लोकसभा- क्या सिर्फ ‘जुमला’ दे गई केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी !

बलिया- अपने तय समय से दो घंटे देरी से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज सलेमपुर लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी रविंद्र कुशवाहा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने बेल्थरारोड पहुंची थी।
जहाँ उन्होंने कांग्रेस पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि वह ओछी राजनीति करती है। स्मृति ने एक चुनावी जनसभा में कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जीजा रॉबर्ट वाड्रा न्यायालय तक पहुंच गए हैं। वह बहुत जल्द कारागार में भी पहुंच जायेंगे।
उन्होंने देश के आन, बान और शान में वृद्धि के लिए भाजपा प्रत्याशी को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाने की अपील की।
उन्होंने कांग्रेस पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल व रॉबर्ट वाड्रा मोदी सरकार की लोकप्रियता से तिलमिलाए हुए हैं। स्मृति ने आरोप लगाया कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मासूम बच्चों से मोदी को गालियां दिलवाती हैं। उन्होंने राहुल पर निशाना साधते हुए कहा कि पांच साल में एक बार आने वाले फिर इटली जायेंगे।
वहीँ केंद्रीय मंत्री के इस आगमन पर स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने स्मृति इरानी का बेल्थरा आना जनता के साथ धोखा बताया, कांग्रेस नेता ने कहा, ‘मंत्री जी फिर जुमला देने आई थी और इस बार फिर जुमला दे गई।
मंत्री जी को इससे पहले सलेमपुर और बेल्थरा की जनता की याद नहीं आई, अब फ़िल्मी बयांन बाजी नहीं चलेगी, जनता सच्चाई जान चुकी है, और मंत्री जी की सभा में जनता का न होना ये तय हो चूका है की सलेमपुर से इस बार भाजपा की विदाई पक्की है।
आप को बता दें की केंद्रीय मंत्री ने सिर्फ कांग्रेस पर ही हमला नहीं बोला बल्कि गठबंधन पर भी तंज कसते हुए महामिलावट बताया, स्मृति ईरानी ने कहा कि जनता ने महामिलावट की राजनीति करने वालों को सबक सिखाने का मन बना लिया है। इसी संकल्प के साथ बागी धरती ने जिस प्रकार अंग्रेजों को देश से भगाया, उसी प्रकार महामिलावट करने वालों का भी पर्दाफाश करेगी।
बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago