इस बार बलिया में इतने हज़ार युवा मतदाता पहली बार करेंगे मतदान !

बलिया जिले में 19 मई को मतदान होने हैं. इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. सभी मतदाताओं को उनके पहचान पत्र भी लगभग भेजे जा चूके हैं. इस बार जिले में 13 हजार 437 युवा मतदाता पहली बार अपने मत का प्रयोग करेंगे. पिछले पांच वर्षों में जिले में 1लाख 36 हजार 655 नए मतदाताओं को जोड़ा गया है.

जिले में इस बार विशेष जागरूकता अभियान चलाकर युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया है. इसके चलते जिले में 18 से 19 वर्ष के करीब साढे़ 13 हजार मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में जोड़े गए हैं. 22 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया आरंभ होने के साथ-साथ, मतदाताओं को उनके पहचान पत्र पहुंचाने का काम भी अंतिम दौर में है.

क्या है वोट का समीकरण?

  • बलिया में लोकसभा चुनाव सातवें चरण में 19 मई को होने हैं.
  • जिले की 7 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है.
  • लोकसभा चुनाव के लिए बलिया में इस बार 13 हजार 437 युवा मतदाता हैं.
  • इनकी उम्र 18 से 19 वर्ष है और ये पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.
  • बलिया के 7 विधानसभा में करीब 23 लाख 58 हजार 606 मतदाता हैं.
  • इनमें 12 लाख 93 हजार 857 पुरुष मतदाता, 10 लाख 64 हजार 678 महिला मतदाता और थर्ड जेंडर के 71 मतदाता हैं.
  • 2014 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान बलिया में करीब 22 लाख 21 हजार 951 मतदाता थे.
  • इनमें 12 लाख 23 हजार 505 पुरुष मतदाता और 9 लाख 98 हजार 294 महिला मतदाता शामिल थीं.
  • 2014 की तुलना में इस बार जिले में 1 लाख 36 हजार 655 अधिक मतदाता हैं.
  • इन नए शामिल हुए मतदाताओं में 70 हजार 532 पुरुष और 66 हजार 384 महिला मतदाता हैं.
बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

1 day ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago