कांग्रेस की नई लिस्ट जारी, सलेमपुर से इस कद्दावर नेता को मिला टिकट

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों की एक और नई लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में कांग्रेस ने सलेमपुर से वाराणसी के पूर्व सांसद राजेश मिश्रा को टिकट दिया है.

कौन हैं राजेश मिश्रा

देवरिया जिले के रहने वाले राजेश मिश्र छात्र जीवन से ही बनारस की राजनीति में रहे अब एक बार फिर से उन्हे पार्टी ने सलेमपुर पुर से चुनाव लड़ने का मौका दिया है। डॉ राजेश मिश्र ने राजनीति का ककहरा बीएचयू से सीखा। पहली बार मनोज सिन्हा की अध्यक्षता वाले छात्रसंघ में उपाध्यक्ष बने जबकि कांग्रेस नेता अनिल श्रीवास्तव महामंत्री।

कद्दावर नेता राजेश मिश्र ने 1984 में अनिल श्रीवास्तव के विरुद्ध अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ा पर बाजी अनिल के हाथ लगी। 1999 में पहली बार कांग्रेस ने लोकसभा का टिकट दिया पर इन्हे भाजपा के शंकर जायसवाल के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

पर 2004 इन्होने भाजपा के शंकर जाय़सवाल को हराकर चुनाव जीत लिया। 2009 में एक बार फिर इन्हे हार का मुंह देखना पड़ा। अब पार्टी ने इन्हे सलेमपुर से मौका दिया है।

सलेमपुर की बात करें तो 2014 की बात करें तो बीजेपी के रविंद्र कुशवाहा ने 45.89 फीसदी वोट हासिल करते हुए 3,92,213 मत हासिल किया था।

उन्होंने बसपा के रवि शंकर पप्पू को 2,32,342 मतों (27.18%) के अंतर से हराया। रवि शंकर को महज 1,59,871 मत मिले। सपा और कांग्रेस इस संघर्ष में क्रमशः तीसरे और पांचवें पायदान पर रही।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago