मालेगांव बम ब्लास्ट के आरोपी मेजर रमेश उपाध्याय बलिया से लड़ेंगे चुनाव !

बलिया- देश भर में चर्चित मालेगांव बम विस्फोट के एक आरोपी मेजर रमेश चंद्र उपाध्याय बलिया से चुनाव लड़ेंगे ।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मेजर रमेश चंद्र उपाध्याय को विश्व हिंदू महासभा ने अपना प्रत्याशी बलिया संसदीय क्षेत्र से बनाया है। हालाँकि इसकी घोषणा खुद मेजर ने की है।

रमेश चंद्र उपाध्याय ने ये बात शनिवार को बैरिया में पत्रकारों को बताया, उन्होंने कहा ‘एक तरफ महागठबंधन खुले तौर पर मुसलमानों का समर्थन कर रही है वहीं भारतीय जनता पार्टी भी हिंदुओं की हितों के नाम पर वोट की राजनीति कर रही है। इसे भी हिंदुओं से कोई लेनादेना नहीं है।

अपने बयान में मेजर ने कहा- साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, कर्नल पुरोहित, मुझे या अन्य को कांग्रेस की सरकार में मालेगांव बम विस्फोट का आरोपी बनाया गया था। वह कांग्रेस सरकार की साजिश थी। हम लोगों को उस अपराध के लिए जेल जाना पड़ा था। जो हमने किया नहीं था।

जेल में हमें यातनाएं दी गई थी। भला हो न्यायालय का, जिसके चलते हम लोगों को जमानत मिल गई क्योंकि कांग्रेस सरकार के जाने के बाद भाजपा सरकार महाराष्ट्र में भी आई और दिल्ली में भी किंतु किसी सरकार ने हम लोगों का हालचाल तक नहीं जाना।

जबकि मैं स्वयं महाराष्ट्र भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ का महत्वपूर्ण पदाधिकारी था। ऐसे में भाजपा से भी हिंदुओं को कोई उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। हिंदु महासभा हिंदुत्व का झंडा लहराने के लिए पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र सहित कई प्रदेशों में अपने प्रत्याशियों को खड़ा करेगी।

आप को बता दें की बलिया के रहने वाले मेजर रमेश चंद्र उपाध्याय मालेगांव ब्लास्ट में आरोपी हैं। नासिक जिले के मालेगांव में 29 सितंबर 2008 को हुए बम धमाके में छह लोगों की मौत हुई थी जबकि 101 अन्य जख्मी हो गए थे। वह 9 साल तक जेल में बंद रह चुके हैं। बाद में उन्हें जमानत मिल गई।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago