विवादित बोल: मथुरा पर बयानबाजी में कूद पड़े सलेमपुर भाजपा सांसद रविंद्र कुशवाहा

उत्तर प्रदेश चुनाव के नजदीक आते ही भारतीय जनता पार्टी के नेता और सांसद-विधायक मथुरा को लेकर बयानबाजी शुरू कर चुके हैं। हर दिन कोई न कोई मथुरा को लेकर अपने नफरत का पिटारा खोल ही देता है। अपने संसदीय क्षेत्र या विधायकी क्षेत्र की हालत भले ही खराब हो लेकिन मथुरा में कृष्ण मंदिर बनाने को लेकर सारी योजनाएं सामने रख दी जाती हैं। अब इसी श्रेणी में शामिल हो चुके हैं  सलेमपुर लोकसभा से भाजपा के सांसद रविंद्र कुशवाहा।

गत सोमवार को रविंद्र कुशवाहा ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए मथुरा में मंदिर बनाने का प्लान बता दिया। साथ ही एक धर्म विशेष की आस्था को लेकर विवादित बयान भी दे दिया। द वायर की रिपोर्ट के मुताबिक रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि “भाजपा का शुरू से मथुरा, काशी और अयोध्या को लेकर स्पष्ट मत रहा है। ये तीनों हमारे लिए आस्था का विषय रहे हैं। अयोध्या का फैसला हो गया। काशी विश्वनाथ मंदिर का काम तेज से चल रहा है। अब मथुरा की बारी है।”

लेकिन रविंद्र कुशवाहा का मन इतना भर कहने से ही नहीं भरा। उन्होंने आगे कहा “चार-पांच सौ साल पहले हमारे भगवान के घर के आगे ही इनको अपना धार्मिक स्थल बनाना था क्या? दूसरे स्थान पर मस्जिद निर्माण के लिए जगह नहीं मिल रही थी? हमें अब मथुरा को मुक्त कराना है। उनका कौन-सा पैगंबर वहां पैदा हुए थे। जिसके लिए वहां मस्जिद की जरूरत है।”

रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि “जब मोदी सरकार किसानों के विरोध को देखते हुए तीनों कृषि कानून वापस ले सकती है तो फिर मथुरा में जन्मभूमि पर भव्य मंदिर के निर्माण के लिए उपासना स्थल (विशेष उपबंध) अधिनियम, 1991 को भी वापस लिया जा सकता है।” गौरतलब है कि ये अधिनियम किसी भी पूजा स्थल के परिवर्तन पर रोक लगाता है। साथ 15 अगस्त, 1947 के दिन जैसा पूजा स्थल का धार्मिक चरित्र था वैसा ही बनाए रखने का प्रावधान करता है। हालांकि अयोध्या के राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामले में स्वामित्व पर मुकदमेबाजी से छूट देता है।

Akash Kumar

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago