Categories: बलिया

बलिया में बनेगा आजमगढ़ मंडल का सैनिक स्कूल, शासन को भेजी गई रिपोर्ट

बलियाः आजमगढ़ मंडल का सैनिक स्कूल बलिया में स्थापित होगा। इसके लिए कवायद तेज हो गई है। जिले के दो इंटर कॉलेज की रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। माना जा रहा है कि जैसे ही रक्षा मंत्रालय इस प्रस्ताव को स्वीकृति दे देगा, सैनिक स्कूल का निर्माण शुरु हो जाएगा। बता दें कि सरकार की योजना के अनुसार वाराणसी के साथ ही गोरखपुर, आजमगढ़ और बस्ती मंडल में सैनिक स्कूलों की स्थापना कराई जानी है। शासन का निर्देश मिलते ही आजमगढ़, मऊ व बलिया में सैनिक स्कूल स्थापना के लिए विद्यालय चिह्नित किए गए। लेकिन विद्यालय की आवश्यकता के अनुसार भूमि नहीं मिली।

अनावासीय स्कूल के लिए 6 एकड़ और आवासीय के लिए 8 एकड़ भूमि की जरुरत थी। जिसके बाद तलाश शुरु हुई। आखिरकार श्री शिव प्रसाद गुप्ता इंटर कालेज टीका देवरी में 27.39 एकड़ और महात्मा गांधी इंटर कालेज दलन छपरा में 13.71 एकड़ जमीन मिली। बता दें कि सैनिक स्कूल की स्थापना के बाद बच्चों का भविष्य बेहतर होगा। उन्होंने उच्च गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सरकार के साथ काम करने का मौका मिलेगा। भारत सरकार ने अग्निपथ भर्ती अभियान शुरू किया है।ऐसे में सैनिक स्कूलों की जरूरत बढ़ गई है, जो छात्र सैनिक स्कूल में पढ़ाई करेंगे। अग्निपथ भर्ती अभियान में अवसर बढ़ेंगे। जो छात्र सैनिक स्कूलों में पढ़ेंगे, वह अग्निपथ भर्ती में आसानी से सफलता हासिल कर सकेंगे। आजमगढ़ संयुक्त शिक्षा निदेशक योगेंद्र सिंह ने बताया कि सैनिक स्कूल स्थापना के लिए मंडल के तीनों जिलों में राजकीय व वित्तपोषित विद्यालयों में मानक के अनुसार जमीन की तलाश की गई । जिसमे बलिया के दो स्कूल मिले, जिनकी रिपोर्ट डीआइओएस की संस्तुति के बाद शासन को भेज दी गई है। सैनिक स्कूल रक्षा मंत्रालय के अधीन होगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago