बलिया के निर्माणाधीन स्पोर्ट्स कॉलेज की जमीन में लगा बट्टा, सैनिक स्कूल बनाने का प्रस्ताव

उत्तर प्रदेश के बलिया में स्पोर्ट्स कॉलेज निर्माणाधीन है। लेकिन आए दिन स्पोर्ट्स कॉलेज के निर्माण की राह में कोई न कोई रोड़ा अटक जा रहा है। नया पेंच स्पोर्ट्स कॉलेज निर्माण की जमीन में बंटवारे को लेकर फंसा है। बलिया जिला प्रशासन ने स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए आवंटित जमीन में ही सैनिक स्कूल बनाने का प्रस्ताव भेजा है। स्पोर्ट्स कॉलेज की 106 एकड़ भूमि में से 40 एकड़ भूमि पर सैनिक स्कूल बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है।

स्पोर्ट्स कॉलेज की ही जमीन पर सैनिक स्कूल बनाने के प्रस्ताव भेजे जाने के चलते निर्माण कार्य में रुकावट पैदा हुई है। बलिया के जिला क्रीड़ाधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा ने कहा है कि “स्पोर्ट्स कॉलेज की 106 एकड़ जमीन में से 40 एकड़ भूमि पर सैनिक स्कूल बनाने का प्रस्ताव जिला प्रशासन की ओर से भेजा गया है। जिसकी वजह से फिलहाल स्पोर्ट्स कॉलेज निर्माण का कार्य धीमा हुआ है। लेकिन जैसे ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी उसके अनुरूप कार्य शुरू किया जाएगा।

बता दें कि पूरे उत्तर प्रदेश में तीन स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई, गोरखपुर और लखनऊ में हैं। इसके अलावा बलिया, फतेहपुर और सहारनपुर में तीन नए स्पोर्ट्स कॉलेज बनाए जा रहे हैं। ये तीनों स्पोर्ट्स कॉलेज निर्माणाधीन हैं। बलिया में स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए 106 एकड़ भूमि आवंटित की गई थी। इस हिसाब से बलिया का स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई के बाद दूसरा सबसे बड़ा स्पोर्ट्स कॉलेज होता। लेकिन अब ऐसा होता नहीं दिख रहा है। क्योंकि 40 एकड़ भूमि पर सैनिक स्कूल निर्माण का प्रस्ताव सामने आया है।

गौरतलब है कि 2017-18 में बलिया के स्पोर्ट्स कॉलेज की 106 एकड़ जमीन के ही कुछ हिस्से पर एक मेडिकल कॉलेज बनाने की बात चली थी। इसके लिए एनओसी भी तैयार हो चुकी थी। लेकिन कुछ वजहों से मेडिकल कॉलेज का निर्माण यहां नहीं हो सका। तब जिला प्रशासन ने मेडिकल कॉलेज के ही एनओसी पर सैनिक स्कूल बनाने का प्रस्ताव भेज दिया। कहा जा रहा है कि अगर इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है और सैनिक स्कूल का निर्माण 40 एकड़ में होता है तो इसका बुरा असर स्पोर्ट्स कॉलेज पर पड़ेगा। इससे स्पोर्ट्स की व्यापकता प्रभावित होगी।

Akash Kumar

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago