Categories: featured

बलिया- गड़ही में डूबने से दो बच्चों की मौत, घटना से गांव में कोहराम

बलिया। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के चेतन किशोर गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब गुरुवार सुबह दो बच्चों के शव खेल मैदान स्थित गड़ही में मिले। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों को बाहर निकाला और मामले की खोजबीन शुरु की।

जिन दो बच्चों के शव मिले हैं इनमें से एक बालक की शिनाख्त तेजस कुमार (14) पुत्र मनोज कुमार बरनवाल, जबकि दूसरे की विशाल चौहान (12) पुत्र सुरेंद्र चौहान निवासी मवेशी अस्पताल के रूप में हुई। दोनों बच्चें दोस्त थे। बुधवार की शाम को दोनों घर से निकले थे। बच्चे जब देर रात तक भी घर नहीं आए तो परिजनों ने आसपाल तलाशी ली। लेकिन किसी का भी पता नहीं चला।

इसके बाद गुरुवार सुबह दोनों के शव गड़ही के पास मिलने की सूचना मिली। दोनों बालक अपने-अपने मां-बाप के इकलौता पुत्र थे। तेजस दो बहनों का इकलौता भाई था, जबकि विशाल अपने गां-बाप का इकलौता पुत्र था। दोनों बच्चे बहुत अच्छे दोस्त थे। एक साथ रहना, खेलना व कूदना उनकी आदत में शुमार था। उनकी मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

3 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago