बलिया- सिकंदरपुर में बीजेपी का प्रबुद्ध सम्मेलन, कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य करेंगे संबोधित

बलिया। उत्तरप्रदेश में बीजेपी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी है। जिसके चलते सभी शहरों में बीजेपी प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित कर रही है। इसी कड़ी में बलिया की सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र में भी आज यानी 16  सितंबर को बीजेपी का प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित होने वाला है। इस सम्मेलन को कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य संबोधित करेंगे। सिकंदरपुर में नगरा मोड़ पर जूनियर हाईस्कूल में सम्मेलन होने वाला है। जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। सम्मेलन को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह भी है।

बता दें इसी कड़ी में 20 सितंबर तक प्रदेश के सभी 403 विधानसभाओं में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन के माध्यम से पार्टी प्रबुद्धजनों से संवाद करेगी। साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार के कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। उनसे सुझाव भी लिए जाएंगे।बलिया में इसी मकसद के साथ सम्मेलन का होने वाला है। कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य सम्मलेन को संबोधित करने के साथ ही कार्यकर्ताओं में जोश भी भरेंगे।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago