बलिया- संत रविदास की प्रतिमा हटाने को लेकर गांव में तनाव

बलिया शहर से सटे सहसपाली गांव में बुधवार की रात कुछ लोगों ने संत रविदास की प्रतिमा को हटा दिया। इस दौरान मूर्ति मामूली रुप से क्षतिग्रस्त हो गयी जिसको लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। पुलिस की मौजूदगी में हुई इस वारदात के बाद से गांव में तनाव है तथा लोग प्रतिमा हटाने वालों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

गांव के सरकारी नलकूप के पास कुछ साल पहले रविदास प्रतिमा स्थापित की गयी। इसी बीच कुछ लोग उस प्रतिमा को हटाने की मांग करने लगे। ग्रामीणों के इनकार के बाद बुधवार की रात पहुंचे दूसरे पक्ष के दर्जनों लोग चबूतरा तोड़कर मूर्ति हटाने लगे। देर रात प्रतिमा हटाने की शुरु हुई। इस बात की जानकारी होते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी। कुछ देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी, हालांकि तब तक प्रतिमा हटा दी गयी थी। इसके बाद एक पक्ष हंगामा करते हुए कार्रवाई की मांग करने लगा। पुलिसकर्मियों ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया और प्रतिमा को किनारे रखवाया।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव के ही कुछ लोगों के दबाव में पुलिस कार्रवाई करने के बजाय आरोपितों का पक्ष ले रही है। इस सम्बंध में चौकी प्रभारी सतनी सराय भानुप्रताप सिंह का कहना है कि प्रतिमा एक व्यक्ति के जमीन में रखी गयी थी। उसने कई बार इसकी शिकायत करते हुए मूर्ति हटाने की मांग की थी। कुछ लोग खुद मूर्ति हटाने लगे लिहाजा विरोध होने लगा। ग्रामीणों का शांत कराया गया तथा उनसे कहा गया कि वह अधिकारियों से मिलकर जगह का इंतजाम कराकर प्रतिमा की स्थापना करा लें।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago