बिल्थरारोड- संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत

बिल्थरारोड – भीमपुरा थाना क्षेत्र के हनुमानचट्टी कसेसर गांव में बुधवार की देर शाम एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में जल गई। जिसकी सूचना आसपास के लोगों ने डायल 100 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे पीएचसी नगरा भिजवाया। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल बलिया के लिए रेफर कर दिया जहा पर चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।इस मामले में पुलिस ने किशोरी के चाचा की तहरीर पर एक महिला सहित 5 लोगो के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है पुलिस ने सभी आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
भीमपुरा थाना क्षेत्र के हनुमानचट्टी कसेसर निवासी मंगरु की 15 वर्षीय पुत्री गोल्डी उर्फ सोनम गांव के जूनियर हाइस्कूल में कक्षा आठवी में पढ़ती थी। वह बुधवार को स्कूल से परीक्षा देकर घर पहुची कुछ देर बाद शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में वह घर मे ही झुलस गई मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना डायल 100 को दी।मौके पर पहुची पुलिस व परिजनों ने आनन फानन में इलाज के लिए नगरा ले गए। जहाँ हालात गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वह पहुचने पर चिकित्सकों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर सीओ रसड़ा अवधेश चौधरी नगरा पुलिस रसड़ा कोतवाली मौके पर पहुच गए। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। घटना की जानकारी होते एडिशनल एसपी विजयपाल सिंह देर शाम घटना स्थल पर पहुचकर घटना के बाबत मातहतों व किशोरी की दादी से पूछताछ की। कुछ देर बाद फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुच गयी। फोरेंसिक टीम ने किशोरी की स्कूल कॉपी  व जल कपड़े सहित कमरे की जांच की जिसमे किशोरी जली थी। किशोरी के चाचा की झगरू राम की तहरीर पर गांव के ही एक महिला पुष्पा देवी, गुड्डू, अजय कुमार, अरविंद व विवेक कुमार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर देर रात गिरफ्तार कर लिया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago