टावर बैट्री चुराने वाले शातिर चोर बलिया पुलिस के हत्थे चढ़े, 19 अदद बैट्री बरामद

बलिया पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से चोरी की 19 अदद टावर की बैट्री बरामद की गई। आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर के निर्देशन में लगातार अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत यह बड़ी कामयाबी सहतवार पुलिस को मिली।

सहतवार के प्रधान निरीक्षक विरेंद्र कुमार यादव के कुशल नेतृत्व में उनकी पुलिस टीम के उप निरीक्षक राजेश त्रिपाठी के द्वारा दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जिनकी पहचान नीरज वर्मा पुत्र स्व0 राज कुमार वर्मा निवासी हड़िहा कला थाना रेवती बलिया व धर्मेन्द्र कुमार वर्मा पुत्र स्व0 जगदीश वर्मा निवासी टोला नेका राय थाना बैरिया जनपद बलिया को के रुप में हुई है। दोनों आरोपियों को 15 अगस्त को बद्री सिंह चौराहे के पास से समय करीब 04.40 AM बजे गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों के पास से 19 अदद मोबाइल टावर की बैट्री बरामद हुई है। आरोपियों को फिलहाल गिरफ्तार में लेकर पूछताछ जारी है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि 9-10 अगस्त की दरमियानी रात में ग्राम रजौली में मोबाइल टावर से 16 बैट्री चुराई थी। और बाद में उसी रजौली के मोबाइल टावर से 24 बैट्री फिर चुराई। पहलले की चोरी की गयी 24 बैट्री में से 21 बैट्री हम लोग कबाड़ी को बेच चुके हैं। उनमें से बची 03 बैट्री व बाद में चोरी की हुई 16 बैट्री कुल 19 बैट्री इसी कमाण्डर जीप में रखकर आज कबाड़ी को बेचने बलिया जा रहे थे तभी पुलिस ने धरदबोचा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago