बलिया- मंत्री का वादा निकला हवा-हवाई, विकिपीडिया पर अभी भी ग़लत दर्ज है मंगल पांडेय की जन्म-तिथि !

बलिया डेस्क : पहली जंगे आज़ादी के हीरो रहे मंगल पांडेय का जन्म कब हुआ था, इस बात की जानकारी अगर आप विकिपीडिया से लेते हैं तो आप भ्रमित हो सकते हैं। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि विकिपीडिया पर मगल पांडेय की जन्म-तिथि ग़लत दर्ज है।
विकिपीडिया पर मंगल पांडेय की जन्म-तिथि 19 जुलाई 1827 दर्ज है, जबकि जानकारों एवं किताबों के मुताबिक़, मंगल पांडेय का जन्म 30 जनवरी 1831 में हुआ था। इतना ही नहीं विकिपीडिया के हिंदी पेज पर पहले तो मंगल पांडेय के जन्म स्थान के बारे में भी ग़लत सूचना दर्ज थी।

विकिपीडिया के हिंदी पेज पर पहले मंगल पांडेय का जन्म स्थान फैज़ाबाद लिखा था, जिसे अब सही कर बलिया कर दिया गया है। लेकिन जन्म तिथि को लेकर की गई ग़लती को अभी तक नहीं सुधारा गया है। जिसको लेकर सवाल उठ रहे हैं।
विकिपीडिया पर दर्ज इस ग़लती को सुधारे जाने की मांग काफी लंबे समय से हो रही है। लोगों की इस मांग को देखते हुए योगी सरकार में मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने वादा भी किया था कि वह इस ग़लती को ठीक करा देंगे।

पिछले साल जुलाई में शुक्ल ने कहा था कि उन्होंने व्यक्तिगत रुप से गूगल के मुख्यालय से संपर्क किया है और ग़लती को सुधारने का अनुरोध किया है। उन्होंने इसके साथ ही कहा कि योगी सरकार की तरफ से भी जन्मतिथि को सही करने के लिए पहल की जायेगी और ये सुनिश्चित किया जायेगा कि भविष्य में शहीद मंगल पांडेय की जयंती को लेकर कोई भ्रम की स्थिति न उत्पन्न हो।

शुक्ल के इस वादे को एक साल पूरे हो चुके हैं। आज 30 जनवरी को देशवासी शहीद मंगल पांडेय की जयंती मना रहे हैं, लेकिन विकिपीडिया पर अभी भी मंगल की जन्म-तिथि 19 जुलाई 1827 दी दिखाई दे रही है। यानी मंत्री शुक्ल के वादों के बावजूद भी ग़लती को अभी तक नहीं सुधारा गया है। क्या मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल को ग़लती में सुधार न होने की ज़िम्मेदारी लेते हुए बलिया के लोगों से माफ़ी नहीं मांगनी चाहिए? वहीँ आज जब बलिया खबर की टीम ने मंत्री से इस बाबत बात करने की कोशिश की तो उन्होंने फ़ोन नहीं उठाया ।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

4 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

1 month ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago