बलिया। जिला जेल बुधवार को हुए बवाल के बाद वाराणसी रेंज के डीआईजी एके सिंह बृहस्पतिवार की तडके सुबह जिला जेल पहुचे। इस दौरान उन्होंने जेल में हुए हंगामे की जानकारी ली। इसके साथ ही जेल प्रशासन, बंदी रक्षक आदि से जानकारी ली। उन्होंने सुरक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। बता दें कि बुधवार शाम रुटीन चेकिंग के दौरान कैदियों ने बंदी रक्षकों पर हमला कर दिया।
इस दौरान कैदियों ने जमकर पथराव भी किया था। बाद में पुलिस ने बल प्रयोग कर हालात को काबू में किया। डीएम और एसपी भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। बलिया डीएम अदिति सिंह ने कहा कि कैदियों के दो गुटों के बीच कहासुनी के बाद झड़प हुई है।
अब स्थिति सामान्य है और सभी कैदी बैरकों में हैं। कोई हताहत नहीं हुआ है। मामले की जांच की रही है। बता दें हाल ही में नये जिला कारागार अधिक्षक यूपी मिश्रा को बलिया जेल का चार्ज मिला।
यह एक ब्रेकिंग है और अधिक जानकारी आने पर खबर को अपडेट किया जाएगा
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…