Categories: featured

पीएम मोदी करेंगे थ्री लेन फ्लाइओवर ब्रिज का उद्घाटन, बलिया को मिलेगा बड़ा फायदा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज काशी दौरे पर हैं। यहां उन्होंने रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर समेत 1500 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने काशी की जनता को संबोधित भी किया।पीएम मोदी ने काशी के लोगों से भोजपुरी में बात करते हुए कहा कि लंबे समय बाद आप सब लोगन से सीधी मुलाकात का अवसर मिलल हो। काशी के सभी लोगन के प्रणाम। हम समस्त लोग के दुख हरे वाले भोलेनाथ, माता अन्नपूर्णा के चरण में भी शीश झुकावत अही। इसके साथ ही उन्होंने काशी में स्वास्थ्य सुविधाएं बड़ने के जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि ‘साफ सफाई और स्वास्थ्य से जुड़ा जो इन्फ्रास्ट्रक्चर यहां तैयार हो रहा है, वो कोरोना से लड़ाई में मददगार होगा। 4 साल पहले यहां दर्जन भर मेडिकल कॉलेज थे, वो अब 4 गुना हो गए हैं। कई सारे और बन रहे हैं। साढ़े पांच सौ ऑक्सीजन प्लांट बनाने का काम तेजी से चल रहा है।

उन्होंने आगे कहा काशी में दिल्ली वाला इलाज होगा। काशी को नए अस्पताल मिल रहे हैं, 550 ऑक्सीजन युक्त बेड्स की वयवस्था की जा रही है। मां गंगा की सफाई भी सरकार का मकसद है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा गंगा नदी पर पर्यटन विकास के लिए रो-रो वैसल्स और वाराणसी-गाजीपुर राजमार्ग पर थ्री-लेन फ्लाईओवर ब्रिज का उद्घाटन किया जाएगा। जिसका लाभ कई जिलों को मिलेगा। गाजीपुर, बलिया, गोरखपुर के लोगों को फायदा होगा।

साथ ही उन्होंने काशी के बारे में बात करते हुए कहा कि तारों के जंजाल से काशी को मुक्ति मिलेगी। बड़ी स्क्रीन के माध्यम से गंगा की आरती पूरा शहर देख सकेगा। इसके साथ ही मल्टीलेवल पार्किंग से शहर में जाम की स्थिति कम होगी। पीएम मोदी ने कोरोना की इस लड़ाई में खासतौर से यूपी की तारीफ करते हुए कहा कि यूपी में कोरोना से जंग बेहतर तरीके से लड़ी गई है। यहां स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। साथ ही यूपी मेक इन इंडिया के लिए पसंदीदा प्रदेश बन चुका है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 hours ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 week ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago