बलियाः आगामी चुनाव को देखते हुए जिला पुलिस अलर्ट पर है। जिले में आचार संहिता लागू है। ऐसे में पुलिस हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर नज़र रख रही थी। आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराने के लिए पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर ने सख्त निर्देश जारी किए हैं।
एसपी के निर्देश के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी क्षेत्र में सक्रियता से कार्यवाही कर रहे हैं। उन्होंने 17 फरवरी को थाना कोतवाली रसड़ा कस्बे में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। जिसके पास से कुल 415790 रुपये बरामत किया गया है। जिसमें एफएसटी टीम को बुलाकर सीज करा दिया गया है, पूछताछ जारी है।
एएसपी त्रिपाठी ने सभी थाना प्रभारियों को वाहनों की चेकिंग के निर्देश दिए हैं। आगामी चुनाव 3 मार्च को होने वाले है। ऐसे में एएसपी ने निर्देश जारी किए हैं कि चुनाव में बलिया जनपद की अलग पहचान है। इस पहचान को बरकरार रखें। विधानसभा सामान्य निर्वाचन- 2022 को सकुशल संपन्न कराने हेतु शांतिपूर्ण ढंग से बलिया पुलिस एवं अर्धसैनिक बल के देखरेख में संपन्न कराया जाएगा।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…