रोजगार सेवकों का धरना, कहा- मांगें नहीं मानी तो 16 मई को करेंगे बड़ा प्रदर्शन

लम्बित वेतन भुगतान की मांग, ईपीएफ कटौती समेत कई अन्य मांगों के समर्थन में सोमवार को रोजगार सेवकों ने ब्लाक मुख्यालयों पर धरना दिया। चेताया कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गयीं तो 16 मई को विकास भवन पर प्रदर्शन करेंगे।

रोजगार सेवकों ने गड़वार ब्लाक कार्यालय के मुख्य गेट पर धरना दिया। वक्ताओं ने ईपीएफ में कटौती कर मनरेगाकर्मियों को उसका लाभ देने, लम्बित मानदेय का भुगतान करने समेत पांच सूत्री मांगों के पूरा होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर एपीओ सुमन सिंह, आशनरायण सिंह, राधेश्याम यादव, सुरेंद्र वर्मा, यशवीर सिंह, ओमप्रकाश वर्मा, प्रतिमा पाल, कंचन प्रजापति, कमला, मिगेन्द्र यादव, पवन चौरसिया आदि थे। अध्यक्षता जमाल अख्तर ने की।

स्थानीय ब्लाक के रोजगार सेवकों ने पांच सूत्रीय मांग के समर्थन में सोमवार को ब्लॉक मुख्यालय पर तालाबंदी कर धरना दिया। इस मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी राजकमल, हर्षदेव, विनय वर्मा, धर्मराज सिंह, अश्विनी पाण्डेय, सुनील तिवारी, संतोष शर्मा, विवेक सिंह, आनंद श्रीवास्तव, राजन, सुमित सिंह, श्रीनिवास, रामसमुझ यादव, अमित सिंह, संतोष राजभर आदि थे।

नवानगर ब्लॉक के मनरेगा कर्मचारियों ने नवानगर ब्लॉक मुख्यालय पर धरना दिया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद गुप्त, सुमित सिंह, मनोज तिवारी, रवि मल्ल, रंजीत कुमार यादव, प्रमोद कुमार, अमरनाथ वर्मा, सत्यशील राय, वीरेंद्र कुमार चौहान, संतोष कुमार, मयंक कुमार श्रीवास्तव, नीलम यादव, सुनीता, सविता आदि थे।

मुरलीछपरा ब्लाक के मनरेगा कर्मचारियों ने सोमवार को कार्य बहिष्कार का ब्लाक मुख्यालय पर धरना दिया। इस मौके पर ब्लाक इकाई के अध्यक्ष पंकज सिंह सोनू, अमरेन्द्र पाठक, अक्षय सिंह, राजू रजक, रविन्द्र यादव, संजीत सिंह, अनीस यादव, अजय सिंह, श्याम बहादुर मौर्या, अजय सिंह, सुभाष राम, सत्येन्द्र चौधरी, राजेश आदि थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago