बलिया में मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों का जोरदार प्रदर्शन

बलिया-  बेतहाशा बढ़ती महंगाई, आसमान छूते डीजल-पेट्रोल के दाम तथा केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। चेताया कि यदि सरकार का रवैया नहीं बदला तो कांग्रेस सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी।

जिला मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष सच्चितानंद तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में पार्टी कार्यालय से नारेबाजी करते हुए एसडीएम दफ्तर पहुंचे। वहां मांगों से सम्बंधित ज्ञापन एसडीएम को दिया।

धरना सभा में बोलते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब से केन्द्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, जंगलराज कायम हो गया है। अपराधियों व बलात्कारियों के हौसले बुलंद है। सरकार समस्या हल करने की बजाए जुमलेबाजी में ही अपनी शान समझ रही है।

इस मौके पर बृजेश सिंह गाट, जैनेन्द्र पांडे मिंटू, शैलेन्द्र सिंह पप्पू, ऊषा सिंह, हरिशंकर सिंह, उमाशंकर पाठक, जितेन्द्र राय, जवाहन चौहान, शिवप्रताप ओझा, ओंकारनाथ तिवारी, ओमप्रकाश तिवारी, फूलबदन तिवारी, मुन्ना उपाध्याय, श्रीनिवासी, विजयानंद पांडे, रौशन सिंह चंदन, पवन चौबे, सागर सिंह राहुल, खजांची राय, धनंजय पांडे, लल्लू सिंह, रामेश्वर तिवारी, पारसनाथ प्रसाद, नजीबुरहमान, सुरेश सिंह, दुर्गेश सिंह, रामधनी सिंह, सुशील कुमार श्रीवास्तव, भरत प्रसाद, भोला दूबे आदि थे।

कांग्रेस के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने पार्टी के नेता सीबी मिश्र के नेतृत्व में एसडीएम राधेश्याम पाठक को ज्ञापन दिया। मिश्र ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में लाल बालू के लिए हाहाकार मचा है। युवाओं को बैंकों से रोजगार के लिए ऋण नहीं मिल पा रहा है। दूसरी ओर सरकार व जनप्रतिनधि अनर्गल बयानबाजी कर असल मुद्दे से लोगों का ध्यान हटाना चाहती है। इस मौके पर पीयूष मिश्र, रामाधार पाण्डेय, अनवर हुसैन, बच्चा सिंह, दीपचन्द पासवान, रमेश मौर्य, शिवनरायण पाण्डेय, रणजीत पाठक, विनोद गुप्त, जेपी तिवारी, पारसनाथ वर्मा, अजीत पासवान, अमित तिवारी, ललक तिवारी, भोला दूबे, नवनीत पाण्डेय, विद्यापति तिवारी, विश्राम दूबे आदि थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago